माइनक्राफ्ट ( minecraft ) गेम इतना अधिक प्रसिद्ध क्यों हैं? और इसे अपने मोबाइल पर आसानी से कैसे खेले?

माइनक्राफ्ट ( minecraft ) एक वीडियो गेम है। माइनक्राफ्ट एक स्वीडिश गेम डेवलपर द्वारा बनाया गया है और पहली बार 2011 में मौजंग कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था।

यह गेम खिलाड़ियों को खिलाड़ियों की रचनात्मकता का उपयोग करके एक 3D प्रक्रियात्मक रूप से उत्पन्न दुनिया में विभिन्न प्रकार के बिल्डिंग ब्लॉक्स बनाने की अनुमति देता है। इस खेल की लोकप्रियता का मुख्य कारण बच्चों को रचनात्मक बनाने के लिए उन्हें आकर्षित करने की इसकी प्रक्रिया है। यही कारण है कि कई माता-पिता भी अपने बच्चों को इस खेल को खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।  खेल का उद्देश्य केवल निर्माण और अन्वेषण (और जीवित रहना) है।

 

हम इसे खुद खेल सकते हैं या हम इसे दूसरों के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। स्मार्टफोन, कंप्यूटर और टैबलेट संस्करण में वाईफाई नेटवर्क के माध्यम से बहुत से खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं। 

 

इस गेम में, खिलाड़ी 3D वातावरण में ब्लॉक लगाते और तोड़ते हैं। खिलाड़ियों को अपनी जगह बनाने के लिए क्राफ्टिंग टूल्स और नए बिल्डिंग ब्लॉक्स सहित जीने के लिए आवश्यक सभी सामग्रियों की खान की आवश्यकता होती है। इसमें आप एक घर, एक शहर, एक फुटबॉल स्टेडियम, ताज़ महल जैसी कोई भी चीज़ बना सकते हैं। यही कारण है कि यह अब तक का सबसे लोकप्रिय खेल है।

 

इस को खेलने के कई लाभ और कौशल हैं जो बच्चे माइनक्राफ्ट खेलकर सीख सकते हैं और विकसित कर सकते हैं। वास्तव में कुछ स्कूलों ने इसे कक्षा में शामिल करना भी शुरू कर दिया है। इसके फायदे हैं -

 

1. इससे व्यक्ति में समस्या के समाधान का कौशल, कंप्यूटर साक्षरता में सुधार, बच्चे में बुनियादी प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर कौशल विकसित होता हैं।

2. यह गेम रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है और डिजाइन कौशल विकसित करने में मदद करता है। खिलाड़ी अपनी कल्पना के अनुसार कुछ भी बना सकते हैं। यह गेम 

 3. टीम वर्क, कौशल में सुधार और सहयोग को प्रोत्साहित करता हैं। यह बच्चों को समस्या समाधान तकनीक सीखने में मदद कर सकता है। यह पढ़ने और लिखने के कौशल को बढ़ा सकता है। यह जिज्ञासु मन का समर्थन करता है। यह बच्चों को गणित की समस्याओं में मदद करता है। यह बच्चों को संसाधनों का प्रबंधन करना सिखाता है। यह बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह एक बच्चे की रचनात्मकता और कल्पना में सुधार कर सकता है।

 

 

माइनक्राफ्ट की प्रसिद्ध के कुछ कारण इस प्रकार है, जिसके कारण है कि हर किसी की पहली पसंद बन चुका है--

 

1. सभी आयु वर्गों के लिए उपलब्ध।

 

माइनक्राफ्ट को खेलने की कोई आयु का प्रतिबंध नहीं है इसे कोई भी खेल सकता है चाहे वह बड़ा हो या छोटा। विदेशों में तो इसे बच्चों के स्कूलों में खिलाया जाता है और उनके यह उनके एक सिलेबस का हिस्सा है इस कारण यह गेम हर कोई,कभी भी खेल सकता है।

 

2. सभी साधनों पर इसकी उपलब्धता

 

 यह गेम सभी साधनों पर उपलब्ध है। माइनक्राफ्ट पीसी प्लेस्टेशन,मोबाइल, टेबलेट और अन्य सभी साधनों पर उपलब्ध है। एक मोबाइल गेमर भी माइनक्राफ्ट को अपने सस्ते से मोबाइल पर बहुत ही आसानी के साथ खेल सकता है। और यह 1 जी बी के रैम वाले फोन में भी बहुत अच्छे से चलता है, इसके लिए हमें कोई ₹50000 रुपये लगाकर कोई महंगा कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होती हैं। बल्कि कोई 10 साल पुराना कंप्यूटर या लैपटॉप में भी बहुत अच्छे से और आसानी से चल जाता है।

 

3. रचनात्मकता 

 

एक बहुत बड़ा कारण है इस गेम के इतने अधिक प्रसिद्ध होने का जिसमें हम कुछ भी बना सकते हम अपनी कल्पना के अनुसार हम बड़े से बड़े बिल्डिंग को और तो और पूरे के पूरे शहर को भी बना सकते हैं ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने पूरा का पूरा शहर माइनक्राफ्ट के अंदर बना डाला है।

 

4. आप इस गेम की दुनिया के भगवान हो

 

 आप इस गेम की दुनिया को बनाने वाले हो। यह चीज सुनने में ही कितनी शानदार लगती है कि आपने इस गेम की दुनिया को बनाया है। घर, बिल्डिंग, शहर, रोड यह सब आप के बनाए हुए हो और आप ही इन्हें चलाते हो। आपने इस गेम की दुनिया के खतरनाक जानवर और क्रिएचर्स को हरा रखा है और आप ने ही इतनी बड़ी दुनिया को बनाया है तो इससे लोगों को बहुत ज्यादा गर्व महसूस होता है।

 

5. यूट्यूबरस और गेम स्ट्रीमर्स की पहली पसंद

 

 यूट्यूब पर कुछ प्रसिद्ध यूट्यूबर्स ऐसे हैं, जो माइनक्राफ्ट खेलकर प्रसिद्ध हुए,तो कुछ यूट्यूबर्स ऐसे भी है जिनके गेम खेलने के कारण माइनक्राफ्ट प्रसिद्ध हुआ है। जैसे प्रसिद्ध यूट्यूबर् पिव दिव पाव( pew dew paw )।

 

 

6.मल्टीप्लेयर मोड।

 

बहुत से खिलाड़ी इसे एक साथ खेल सकते हैं। इस गेम में को आप एक सिंगल प्लेयर मोड और मल्टीप्लेयर मोड दोनों में खेल सकते हो। यह गेम आप मल्टीप्लेयर मोड में अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेल सकते हो। लोग अपने दोस्तों से इस गेम के अंदर प्रतिस्पर्धा भी करते हैं। इस गेम में अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई बड़ी सी चीज को बनाने में बहुत ज्यादा मजा आता हैं।

 

 

7. इस गेम में आप कहीं भी घूम सकते हो।

 

आप इस गेम में कोई भी गाडी बनाकर कहीं भी घूम सकते हो। आप इस गेम में कहीं भी जा सकते हो और इससे भी रोचक बात तो यह है कि आपको आगे क्या देखने को मिलेगा आपको उसका कोई पता ही नहीं होता हैं, माइनक्राफ्ट की दुनिया, असल पृथ्वी के दुनिया से भी बड़ी है। मतलब कि इस गेम को पूरी तरीके से देखना और घूमना लगभग असंभव हैं। 

 

 

 

 

 

माइनक्राफ्ट बीटा वर्जन खेल के समान काफी लोकप्रिय है। माइनक्राफ्ट के बीटा संस्करण की बहुत लोकप्रियता है क्योंकि यह गेम प्ले बहुत मनोरंजक होता है।

माइनक्राफ्ट डेवलपर बीटा संस्करण में बहुत सारे अपडेट भेजते हैं, और इसीलिए बीटा संस्करण को गेम टेस्टर ऐप के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे कई गेम हैं जो अपने खिलाड़ियों को गेम का टेस्टर बनने के लिए प्रदान करते हैं, और यह एक टेस्टर बनने के लिए पूरी तरह से मुफ़्त है क्योंकि आपको वीडियो गेम टेस्टर बनने के लिए बस उस गेम का बीटा वर्जन डाउनलोड करना होगा। इस बीटा वर्जन को आप कुछ समय के लिए फ्री में खेल सकते हैं।

 

अब मैं आपको इस गेम का लिंक देने वाला हूं जिससे कि आप इस गेम के ट्रायल वर्जन को प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और खेल सकते हैं।

 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mojang.minecrafttrialpe

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो कृपया मुझे पैड फोर आर्टिकल्स पर फॉलो करें।

 

फ़ॉलो करने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.