मर्दाना कमजोरी दूर करने के लिए बेहतर उपाय है किशमिश और शहद का ये top नुस्खा

आजकल के बदलते लाइफ स्टाइल में अनियमित खानपन, खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी, फास्ट फूड का अधिक सेवन करने के कारण ज्यादातर पुरुषों में शारीरिक कमजोरी की समस्या हो जाती है. जिसका प्रभाव उनके मर्दाना ताकत पर पड़ने लगता है जिसके कारण शारीरिक संबंध के दौरान शीघ्रपतन, वीर्य में शुक्राणुओं की कमी जैसी समस्याएं होने लगती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग वियाग्रा जैसी दवाओं का सेवन करते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. यदि आप वियाग्रा का इस्तेमाल छोड़कर खान-पान का ध्यान रखा जाए और पौष्टिक चीजों का सेवन किया जाए साथ ही घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाए तो बिना साइड इफेक्ट मर्दाना कमजोरी दूर करना बहुत ही आसान हो जाएगा.

818370-untitled-2021-05-05t125919.299.jpg
मर्दाना कमजोरी दूर करने के लिए बेहतर उपाय है किशमिश और शहद का ये नुस्खा, जानें इस्तेमाल करने के तरीके 

आज के इस लेख में हम मर्दाना कमजोरी दूर करने के लिए शहद और किशमिश के प्रयोग के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना किसी नुकसान के फायदेमंद साबित होगा.

तो चलिए जानते हैं मर्दाना कमजोरी दूर करने के लिए शहद और लहसुन का इस्तेमाल करने के तरीका-

सबसे पहले किसी कांच के बर्तन में 300 ग्राम किशमिश के दाने डालिए. उसके बाद आपको उसमें शहद इतना डालना है कि इसमें अच्छी तरह से डूब जाए. इसके बाद ढक्कन बंद करके इसे 48 घंटे के लिए किसी अंधेरे कोठरी में सुरक्षित रख दीजिए. अब 48 घंटे के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस्तेमाल करने के लिए इसमें से चार दाने की किशमिश लीजिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन कीजिए और आप चाहे तो इसके सेवन के बाद दूध पी सकते हैं. यह अधिक कारगर होगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन करने की बाद कम से कम 45 मिनट तक आपको कुछ नहीं खाना है. अगर आप इसका सेवन लगभग नियमित रूप से 30 दिनों तक करते हैं तो शारीरिक कमजोरी दूर होने के साथ-साथ मर्दाना कमजोरी भी दूर हो जाएगी और आपका शरीर हृष्ट- पुष्ट व मजबूत हो जाएगा.

मर्दाना कमजोरी दूर करने के लिए घरेलू उपाय-

करें चने का सेवन-

अगर आप वीर्य पतलापन से आपका धातु कम बनता है तो आपको चने का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए एक चीनी मिट्टी के बर्तन में रात भर चने को भिगोकर रख दें. फिर सुबह इन चनों को अच्छी तरह से चबा- चबाकर खाएं और चना आपको उतना ही खाना है जितना आप आसानी से पचा सकते हैं. उसके बाद जिस पानी में आप चने को भिंगोये थे उस पानी को भी ऊपर से पी लें. इस तरह से नियमित कुछ दिनों तक सेवन करने से मर्दाना कमजोरी दूर हो जाएगी.

मर्दाना कमजोरी दूर करने के अन्य उपाय-

करें लहसुन का सेवन-

मर्दाना कमजोरी दूर करने में लहसुन भी काफी मददगार है. इसके लिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट दो लहसुन की कलियां चबाकर और थोड़ा सा पानी पी लें. आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी सेवन कर सकते हैं.

करें आंवले का सेवन-

ज्यादातर लोग आंवले का इस्तेमाल पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए करते हैं. लेकिन आंवला मर्दाना कमजोरी को भी दूर करने में काफी मददगार चीज है. इसके लिए आंवले को सुखाकर पीसकर पाउडर बना लें और इस पाउडर में उतना ही मात्रा में मिश्री मिलाकर सुरक्षित रख लें. अब इसमें से रात को सोने से पहले एक चम्मच चूर्ण का पानी के साथ सेवन करें. इसके नियमित सेवन करने से मर्दाना कमजोरी दूर होगी. वीर्य का पतलापन दूर हो जाएगा और स्वप्नदोष की समस्या दूर होगी.

करें केले का सेवन-

केले का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. केला ही एक ऐसा फल है जिसका सेवन तुरंत शरीर को एनर्जी प्रदान करता है. यदि आप मर्दाना कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो प्रतिदिन सुबह खाली पेट दो केले खाकर दूध पी लें. या आप से बनाना शेक बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं.

करें अजवाइन का सेवन-

अजवाइन हर घर में बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाती है. यदि आप मर्दाना कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने में अजवाइन काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए लगभग 100 ग्राम अजवाइन लें. अब इसे प्याज के रस में भिगोकर धूप में सुखा लें,. जब सूख जाए तो फिर से प्याज के रस में भिगोकर सुखाएं और इस तरह तीन- चार बार करने के बाद सुखाकर पीसकर पाउडर बना लें और उतना ही मात्रा में मिश्री मिलाकर सुरक्षित रखें. अब प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक चम्मच की मात्रा में दूध के साथ सेवन करें मर्दाना कमजोरी दूर होगी.

करें उड़द का सेवन-

मर्दाना शक्ति को बढ़ाने के लिए उड़द रामबाण से कम नहीं है. इसके लिए आप उड़द के लड्डू, उड़द की दाल या उड़द का सेवन कर सकते हैं. इससे धातु में बढ़ोतरी होती है. संभोग शक्ति बढ़ती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जिनका पाचन शक्ति अच्छी नहीं है उन्हें इसका सेवन कम मात्रा में शुरू करना चाहिए.

करें दरियाई ताल मखाना का सेवन-

दरियाई ताल मखाना का पौधा धान के खेतों में पाया जाता है. इसके फल तोड़ कर इसे संग्रहित किया जा सकता है या फिर पंसारी के यहां आसानी से मिल जाता है. इसका नियमित सेवन करने से धातु के पतलेपन, शीघ्रपतन, स्वप्नदोष, शुक्राणुओं की कमी आदि को दूर करने में यह मददगार होता है. इसके लिए तालमखाना के बीज को पीसकर पाउडर बना लें. इस चूर्ण को 3 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ नियमित सेवन करने से लाभ होता है.

नोट- यह लेख शैक्षणिक उदेश्य से लिखा गया है किसी भी प्रयोग से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह जरूर लें. धन्यवाद.

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author