भारत में 10 सबसे खूबसूरत स्थान।

भारत जैसे समृद्ध विधिवत व सांस्कृतिक देश में बहुत से ऐसे स्थान हैं जो आप को रोमांचित कर देते हैं वह आपको अपनी सुंदरता से अपनी और आकर्षित कर लेते हैं । भारत की सांस्कृतिक विशिष्टता ही इसे इसके काबिल बनाती है और मैं आपको आज 10 सबसे खूबसूरत स्थानों के बारे में बताऊंगा जो कि भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं वह यात्रियों को सबसे अधिक रोमांच प्रदान करते हैं-

 

भारत विविधता में एकता का देश है जहाँ आपको हर तरह के लोग अपनी अलग संस्कृति, रीति-रिवाज आदि बिखेरते मिलेंगे। जैसे अनेक सब्जियों को मिलाकर एक स्वादिष्ट सब्जी बनती है, ठीक उसी तरह भारत में भी बहुत से धर्मों का समागम है जो मिलकर इस देश को धर्मनिरपेक्ष बनाता है। उत्तर भारत में पर्यटन स्थल की कोई कमी नहीं है। आप भारत के पर्यटन स्थल देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। जहाँ एक तरफ रंग-बिरंगी वादियाँ दिखेंगी तो दूसरी ओर समुद्र की ऊँची उठती लहरें। कही आसमान छूने वाले पहाड़ दिखेंगे तो कहीं खिलखिलाते बगीचे।बस ज़रूरत है ठहर कर इन्हें समटने की।

 

1. दिल्ली – दिलवालों की नगरी

 दिलवालों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध यह नगरी यात्रियों के ध्यान का एक प्रमुख केंद्र है और इसके ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, बाज़ारों आदि के लिए पूरे देशभर में विख्यात है। कहीं से भी आने वाला व्यक्ति दिल्ली अवश्य आता है और इसका ये कारण है कि उन्हें यहाँ का वातावरण मैत्रीपूर्ण लगता है। अगर आप कुछ पल शांति के बिताना चाहते हैं तो कमल मंदिर आपके लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद होगी। यदि आप शोर-गुल पसंद करते है तो चाँदनी चौक जाइए। लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सरोजिनी नगर बाज़ार आदि बहुत सी जगह घूम कर अपना सफर यादगार बनाइए।

 

2. आगरा – ताजमहल का शहर

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल स्थित है इससे जगह को अवश्य ही भारतीय दर्शनीय स्थल में आगरा का नाम सर्वप्रथम लिया जाता है क्योंकि दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा यहीं स्थित है। ताजमहल की असीम सुंदरता प्रेम की दास्तान बयान करती है। सफ़ेद संगमरमर से बने ताजमहल को शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज महल की स्मृति में बनवाया था। इसके पिछली तरफ यमुना नदी बहती है। यहाँ की एक और चीज़ मशहूर है और वो है स्वादिष्ट आगरा का पेठा, जिसका स्वाद आपकी जबान पर बना रहेगा , भारतीय इतिहास के मुताबिक इसे बनाने में लगभग 144 वर्ष का लंबा समय लगा था।

 

3. जयपुर – गुलाबी शहर

“गुलाबी शहर” के नाम से जाना जाने वाला यह शहर राजस्थान में स्थित है। यह शहर विभिन्न प्रकार के किलों एवं प्राचीन इमारतों से भरा पड़ा है। भारत के पर्यटक स्थलों में जयपुर एक अभिन्न हिस्सा है। लोगों के बीच सबसे ज़्यादा प्रख्यात है हवा महल।अगर यहाँ आकर आपने हवा महल नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। राजस्थानियों के बीच रहकर आप खुद को.कभी बेगाना नहीं समझेंगे क्योंकि इनकी बोली में अपनापन है। आप यहाँ अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, रामबाघ महल आदि घूम सकते हैं। यहां की ऐतिहासिक सुंदरता इससे देखने में अत्यधिक लालायित बनाती है और इसकी सौंदर्य ता इसको भरपूर आनंद से भर देती है।

 

4. दार्जिलिंग – पहाड़ों की रानी

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक दार्जिलिंग भी है जिसे “पहाड़ियों की रानी” भी कहा जाता है। एक ओर मन को विलुप्त करने वाले पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ हरे-भरे खूबसूरत चाय के बागान।यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ चाय का उत्पादन करने वाला क्षेत्र है। अन्य आकर्षित स्थान हैं- टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क और हैप्पी वैली टी एस्टेट। दार्जिलिंग ने केवल पहाड़ों की रानी कहलाता है बल्कि पहाड़ों में भारतीय समावेश के अनुसार इसमें अत्यधिक धार्मिक मान्यताएं भी प्राप्त हैं।

 

 

5. कन्याकुमारी – असीमित जल का क्षेत्र

तमिलनाडु में स्थित यह असीमित जल वाला क्षेत्र कन्याकुमारी तीनों ओर से असीमित पानी से घिरा हुआ है। एक ओर अरब सागर है, दूसरी ओर हिन्द महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी। यहाँ सूर्यास्त होने का नज़ारा एक अनोखा अनुभव है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।यहाँ आपको दक्षिण भारतीय संस्कृति देखने को मिलेगी। अगर आप दक्षिण भारतीय लजी़ज़ पकवानों के शौकीन हैं तो यहाँ ज़रूर आइए। कुछ अन्य जगह भी हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हुई हैं जैसे विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पदम्नाभापुरम महल। जब आप एक बार यहां जाते हैं तो आपको इसका अनुभव लेने में अत्यधिक समय नहीं लगेगा।

 

6. कश्मीर – भारत का स्वर्ग

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह की हसीन वादियाँ आपको इस कदर वश में कर लेंगी कि आप बस इसे के होकर रह जाएंगे। बर्फ से ढके ऊँचे पहाड़ और पेड़-पौधे देखकर आप प्रकृति के रंग में रंग जाएंगे और आपको ऐसा महसूस होने लगेगा की आप इन पत्तों की सरसराहट की भाषा समझ रहे हैं। झील से गिरती पानी की लहर आपको अपनी बाँहों में समेट लेंगी। आप को यकीनन स्वर्ग जैसी अनुभूति होगी। गुलमार्ग, डल झील, सोनमार्ग, पहलगाम आदि जैसी खूबसूरत स्थान आपको मग्न कर देंगे और आप यहाँ बार-बार आना चाहेंगे।एक सर्वेक्षण में प्राप्त नतीजों के मुताबिक वहां के पर्यटकों से पूछा गया कि आप यहां आकर कैसा अनुभव करते हैं तो उन्होंने इसे स्वर्गीय अनुभव से भी अधिक अच्छा बताया इससे आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह आपके लिए कितना रोमांचित होने वाला है।

 

7. गोवा – छुट्टियों का पसंदीदा गंतव्य

भारत का सबसे छोटा राज्य /शहर यहाँ मौजूदा बीचों के लिए लोकप्रिय है। आप यहाँ किसी भी मौसम में आकर अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी को विश्राम दे सकते हैं। सुबह की शुरुआत पानी के खेलों से कीजिए, फिर शाम को ढलते सूरज को देखते हुए इसे कैमरे में कैद कीजिए, और रात को क्लब में पैर थिरकाते हुए बिताइए। आपको एक ही दिन में विभिन्न प्रकार के लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा । आप यहाँ चर्च अथवा मंदिर में जाकर मन को कुछ पल की शांति प्रदान कर सकते हैं।

 

8. लेह/लद्दाख – बर्फ की चादर से घिरा शहर

लद्दाख जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों में स्थित लद्दाख लेह की राजधानी है और भारत के पर्यटन स्थल में से सबसे लोकप्रिय है। गर्मियों के मौसम में यह पर्यटकों से घिरी रहने वाली जगहों में से एक है जहाँ आप रास्तों को बर्फ़ की मोटी चादरों से ढका पाएंगे। इस जगह के दो पहलू हैं – पहला आपको आल्ची, थिकसे, लामायुरु आदि जैसे मठों के दर्शन करा कर आध्यात्मिकता में डूबो देगा और दूसरा आपको माउंटेनियरिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग आदि चीज़ें से रोमांचित कर देगा। आप यहाँ अपने मित्रों के साथ एक बार तो अवश्य आएं और आनंदविभोर हो जाऐं, और अपने जीवन में एक बेहतर अनुभव ले।

 

9. अजंता एवं एलोरा की गुफाऐं – प्राचीनता की शोभा

महाराष्ट्र में स्थित अजंता एलोरा की गुफाएं भारत की सबसे प्राचीनतम व सांस्कृतिक निशानियां में प्रथम है।महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित यह गुफाऐं बहुत-सी चट्टानों को काटकर बनाई गई है। गुफा के अंदर आपको खूबसूरत बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रकारी और मूर्तियां देखने को मिलेंगी। प्राचीन काल में बनाई गई ये गुफा कडे़ परिश्रम का नतीजा है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर के रूप में रखा है। भारत में पर्यटन स्थल लोगों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करने में तत्पर रहते हैं। ऐसी अनोखी गुफा आपको मंत्रमुग्ध किए बिना मानेगी नहीं और आप यहाँ आने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

10. वाराणसी – गंगा का पवित्र स्थल

भोलेनाथ के भक्तों के लिए प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक स्थल वाराणसी है जहाँ पूजा-पाठ और भक्ति के रंग में सब रंगे होते हैं। मंदिर की घंटियाँ भक्त को ईश्वर तक पहुँचाती है। गंगा की पवित्र धारा सब पर अपना आर्शीवाद बिखेरती चलती है। सूरज डूबते ही हर शाम यहाँ गंगा आरती होती है और पुजारियों के हाथ से घूमते बड़े-बड़े दिये जैसे शाम को जगमगा देते हैं।अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो यहाँ आकर अपनी भक्ति को पूरा कीजिए। भारत में पर्यटन करते समय यहाँ अवश्य जाएं।

 

भारत में दिए गए 10 शीर्ष सुंदर स्थलों के अलावा भी बहुत ही आकर्षक स्थान उपलब्ध हैं। अपनी यात्रा को आनंददयक बनाने के लिए आप इन 10 स्थानों के अलावा भी और कई स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं जो कि आपको अत्यधिक रोमांच प्रदान करेंगे।

 

 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author