प्यार के दो रंग ! लुडस प्रेम- चंचल प्यार और स्टोर्ज लव- बच्चों के प्रेम का एक रंग

सच्चा प्यार हमेशा निस्वार्थ होता है। यह बलिदान करने के लिए तैयार होता है। किसी के भावपूर्ण शब्दों और इशारों के साथ प्यार हो सकता है। किसी की असुरक्षा, भय और साहस से प्यार हो जाना किसी भी रिश्ते में पहला कदम होना चाहिए। प्यार की गहराई महसूस करने के लिए यहां कुछ दिल को छूनेवाली प्यारी पंक्तिया दी गयी है।

“जब युवापन की चिकनी कोमलता, उस उम्र की नाजुक कोमलता में बदल जाती है, तब भी मैं आपकी कोमल त्वचा को छूना चाहता हूँ। जब, आपका चेहरा आपकी मुस्कुराहट की उन रेखाओं से भरा हुआ हो, तो हर खुशियाँ के बारे में आपकी आँखों में देखूंगा, जब आपने कभी आँसू बहाए, तब आपके चेहरे पर उसकी 'बूंदे' छोड़ गई हो, मैं आपके साथ अपना जीवन साझा करना चाहूँगा, और जब तक आखिरी सांस आपमें या मुझ में हो, तब तक मैं आपसे प्यार करता रहूंगा। ” - लॉरेल के.हामिल्ट

प्रेम के कई अर्थ या रूप होते हैं। लेकिन प्राचीन यूनानियों के पास प्रेम के विभिन्न रूपों का सटीक वर्णन करने के लिए कई शब्द थे: स्टोर्ज, यानी पारिवारिक प्रेम; फिलिया, या भाईचारे का प्यार; फिलौटिया, सेल्फ लविंग।

ग्रीक यूनानियो के अनुसार यहा प्यार का एक रंग, प्यार का एक भाव, विभिन्न प्रेम के प्रकार में से एक लुडस लव वर्णित किया गया है। लुडस लव- लुडस, या चंचल प्रेम को लीस के रंग में नीला रंग सौंपा गया है। इसे यूनानियों ने युवा प्रेमियों या बच्चों द्वारा महसूस किए गए प्यार के रूप में वर्णित किया था। लुडस को एक "खेल" के रूप में परिभाषित किया गया है, इसलिए इस प्रकार के प्रेमी, प्रेम को एक खेल के रूप में देखते हैं। हालांकि, कई विजय होने पर वे गर्व करेंगे लेकिन इसमें एक व्यक्तिके साथ रहना और उसके लिए प्रतिबद्ध होना इस प्रेम में बेहद मुश्किल होता है। आखिरकार यह सब खेल और उत्साह के बारे में हैं, जो हर बार एक नए साथी के साथ खेला जाता है। लुडस प्रेमी चंचल छेड़खानी के शौकीन हैं। लुडस का अभ्यास करने का एक सामान्य तरीका बार में जाना और छेड़खानी करना और अजनबियों के साथ नृत्य करना है। यह शायद ही कभी एक सार्थक और लम्बे रिश्ते को जन्म देगा। खासकर अगर आप किसी भी रिश्ते की तलाश नहीं कर रहे हैं। जो लोग लुडस में शामिल होते हैं, वे खुद को हमेशा अपने साथियों को पछाड़ने की कोशिश करते हुए पाते हैं और वे खुद-ब-खुद झूठे साबित हो सकते हैं। उनका प्यार दूसरे व्यक्ति की भावनाओं के साथ खेलने से ज्यादा कुछ नहीं है। हालांकि, वे यह देखने के लिए अतिरिक्त ध्यान देते हैं कि, क्या उनका साथी उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ रहा है, लेकिन वे शायद ही कभी जुड़ते हैं; 2 कारणों से, यह उन्हें अच्छा महसूस कराता है और यह एक सफलता का एहसास कराता है। दूसरा है, अगर वे एहसास करते हैं कि, उनका साथी भावनात्मक रूप से जुड़ रहा है, तो वे इस चाल का उपयोग अपने लाभ के लिए कर सकते हैं। इस प्रकार, वे यह सुनिश्चित करते हैं कि वे इस प्यार में चोटिल नहीं होंगे। सभी मतलब, झूठ और धोके के जैसा, और जैसा कि ऊपर कहा गया है, इसमें सावधानी से ध्यान देने की आवश्यकता है।

"प्रेम को पाने वाला व्यक्ति भूल बैठता है, ईश्वर का अस्तित्व भी, केवल अपने प्रेमी को ही सम्पूर्ण और परिपूर्ण समझता है, बिना किसी अभिमान के महसूस करता है, जीवन के इन सभी खूबसूरत क्षणों को..."

इसके अलावा, यह याद रखना चाहिए कि, जीवन मज़े और खेल से भरा हो, लेकिन किसी का दिल नहीं। किसी की भावनाओं के साथ सिर्फ 'लुडस' न खेलें। आप प्रेम जीवन में झगड़े और नफरत के साथ कुछ भी हासिल नहीं कर सकते। प्यार में सच का झूठ और झूठ का सच यह सब मुमकिन है। उन तीन जादूई शब्दों(आय लव यु) से वह आप पर जादू कर सकता है, लेकिन इसके लिए गिर नहीं सकता।

एक पारिवारिक प्यार का खुषरंग, स्टोर्ज लव ! पारिवारिक जीवन हमारे परिवार के सदस्यों के बीच बहोत लंबा रिश्ता है, जो पारिवारिक संबंध से विकसित हुए, हमारे दादा-दादी से लेकर परिवार में हाल ही में पैदा हुए बच्चे तक भी। पारिवारिक जीवन फलों के सलाद के कटोरे की तरह है - दिखने, स्वाद, रंग में अलग, लेकिन एक- दूजे के साथ में वह अद्भुत स्वाद बनाता है। जो हर किसी को अपने कष्ट, दुःख और पछतावे को भूला सकता है और राहत की सांस ले सकता है। कुटुंब के हर सदस्य परिवार के हर खुशी, अफसोस और कठिन क्षण में शामिल होते है। इसलिए हर कोई इसके प्यार के इमोशनल टच को महसूस करता है। यह है परिवार का प्यार, भाईचारे का प्यार या खुद से प्यार।

"प्यार तब होता है, जब वह आपको अपनी आत्मा में जगह देता है, जिसे आप कभी नहीं देख सकते, लेकिन महसूस जरुर करेंगे।"

स्टोर्ज (Storge) लव -स्टोर्ज लव क्लासिक ग्रीस की एक अवधारणा है जिसका अर्थ है "पारिवारिक प्यार" या "अपने परिवार और बच्चों का प्रेम" और उस प्यार को माना जाता है जिसे हम सहजता से समझते हैं। स्टोर्ज लव को एक बिना शर्त प्यार के रूप में परिभाषित किया गया है, बिना किसी स्वार्थ के एक दूसरे के लिए प्यार; और यह शुद्ध है। यह परिवारों को एक साथ जोड़ सकता है। स्नेह की मजबूत जड़ें परिवार की विचारधाराओं में गहराई से निहित होती हैं, और वे समय के साथ मजबूत होती जाती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच साझा किए गए गहरे लगाव को किसी अन्य प्रेम संबंधों में दोहराया नहीं जा सकता है। वास्तविक दुनिया में, बच्चों को कई बाधाओं (समस्या) और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के सबसे कठिन समय में; एक बच्चे के रूप में या एक वयस्क के रूप में एक -दुसरे का साथ देंगे, केवल माता-पिता ही भावनात्मक रूप से उनका समर्थन करने के लिए अपने कंधे उधार दे सकते हैं; और उनमे विश्वास वापस ले आ सकते है। अपने माता-पिता पर बच्चों का भावनात्मक प्यार उनके वयस्कता में भी जारी रहता है। यह प्यार का एक घोंसला, परिवार को एक दूसरे से भावनात्मक रूप से सुरक्षित करता है; और उन्हें एक-दूसरे पर निर्भर बनाता हैं और मुश्किल के समय में एक-दूसरे साथ खड़े होते हैं।

"हर दुआ कबूल नहीं होती हर आरज़ू पूरी नहीं होती जिनके आप जैसे दोस्त हो उनके लिए दिल में धड़कन जरूरी नहीं होती "

इसके अतिरिक्त, बच्चों के स्वस्थ और स्वास्थ्य विकास के लिए एक सुरक्षित और खुशहाल पारिवारिक वातावरण की आवश्यकता होती है। आपके बच्चे के साथ कुछ बेहतरीन पल तब होते हैं जब आप उसके साथ कोई खेल (स्पोर्ट) खेल रहे होते है। जब उसके साथ खुशी-खुशी, मौज-मस्ती या मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेते हैं। इन पलों को हमेशा उसके साथ दोस्ती के अवसर के रूप में उपयोग करने का प्रयास कर सकते है। गौरतलब, आपको बिना किसी शर्त, स्वार्थ के अपने बच्चो से प्यार करना चाहिये। यह मुश्किल है। लेकिन यही एक सही तरीका है।

आखिर में, प्रेम संबंध में कई तरह के मतभेद होते है, कई प्रेम संबंध में प्रेमी एक-दूसरे के लिए मरने के लिए तैयार है, तो कई में उस व्यक्ति की भावनाओं के साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

लेखक की आत्मा का हर रहस्य, उसके जीवन का हर अनुभव, और उसके दिल की हर भावना, उसकी रचनाओं में लिखा हुआ होता है। एक लेखक होने के नाते एक अनकही कहानी को अपने अंदर समेटने से कोई पीड़ा बड़ी नहीं है। मैं खुद यकीन करता हूं कि, एक अच्छे लेखक को वास्तव में कुछ भी बताने की आवश्यकता नहीं होती है, वे जानते हैं कि वे एक लेखक हैं, वे जानते हैं कि, वास्तव में लेखन क्या है।