दिवाली पर बनाए जाने वाले 10 स्वादिष्ट पकवान, पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयाँ बनाने की रेसिपीस/ विधि

1. नमकीन सवाली/ मठरी (Swali Recipe In Hindi)

सामग्री

  • मैदा
  • नमक
  • अजवायन
  • देसी घी/ रिफाइंड
  • तलने के लिए तेल/ घी
  • आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी

विधि

  • सबसे पहले मैदे में नमक व अजवायन मिला ले।
  • अब घी या तेल डालकर अच्छे से मसल ले। इसको इस प्रकार मसले की मैदे को मुट्ठी में भरने से वह पेड़े की तरह बन जाए।
  • इसके बाद इसमें गुनगुना पानी डालकर गूँथ ले।
  • फिर गीले सूती कपडे से आधे घंटे के लिए ढक कर रख दे (Maida Ki Mathri Banane Ki Recipe In Hindi) ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।
  • अब उस आटे की लोइयां बनाकर छोटी-छोटी बेल ले।
  • जब सारी लोइयां बिलकर तैयार हो जाए तब उसे तल ले।
  • लो हो गयी गरमा गर्म सवाली/ मठरी तैयार।

कैसे खाए: इसे आप अपनी पसंद के अनुसार (Diwali Ke Din Kya Khana Banana Chahiye) खा सकते हैं। कोई इसे अचार के साथ तो कोई दही के साथ तो कोई चाय के साथ खाना पसंद करता हैं।

 

नोट: आप मठरी बनाते समय एक किलो मैदे में यदि एक छोटी कटोरी सूजी की भी मिला देंगे तो मठरियां कुरकुरी बनती हैं।

 

2. गुड़ वाली मठरी (Mithi Mathri Recipe In Hindi)

सामग्री

  • गुड़
  • गेहूं का आटा
  • सौंफ
  • अजवायन
  • देसी घी/ रिफाइंड
  • तलने के लिए तेल या घी

विधि

  • सबसे पहले गुड़ (Gur Ki Mathri Recipe In Hindi) को पानी में डालकर थोड़ा गर्म कर ले ताकि वह अच्छे से घुल जाए।
  • गुड़ के पानी में अच्छे से मिल जाने के पश्चात उसे छान ले ताकि कोई गंदगी इत्यादि हो तो वह निकल जाए।
  • अब आटे में सौंफ व अजवायन अच्छे से मिला ले।
  • अब इस आटे को गुड़ वाले पानी के साथ गूँथ ले।
  • आटे को गूंथने के पश्चात उसे आधे घंटे के लिए गीले सूती के कपड़े में लपेटकर रख दे।
  • आधे घंटे बाद इसकी लोइयां बनाकर छोटी-छोटी पूड़ी आकार में बेल ले तथा तेल में तल ले।
  • लो हो गयी गुड़ की मीठी सवाली/ मठरी तैयार।

 

कैसे खाए: इसे आप ज्यादातर सीधे भी खा सकते हैं या फिर जिसके साथ भी आपको टेस्टी लगे, आप उसके साथ खाए।

 

3. शकरपारे (Shakkar Pare Recipe In Hindi)

सामग्री

  • मैदा
  • गुड़/ चीनी
  • गुनगुना पानी
  • देसी घी/ रिफाइंड
  • तलने के लिए तेल या घी

विधि

 

  • सबसे पहले आप मैदे के आटे को सिंपल पानी से गूँथ ले।
  • अब इसे आधे घंटे के लिए सूती गीले कपड़े में लपेटकर रख दे।
  • अब इसकी बड़ी-बड़ी लोइयां बनाकर परात या बड़े बर्तन पर बेल ले।
  • इसके बाद चाकू की सहायता से इसे मनचाहे आकार में काट ले।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमे इन शकरपारो को तले।
  • उसी समय दूसरी कढ़ाई में पानी डालकर उसमे गुड़ या चीनी मिला दे। ध्यान रखे पानी ज्यादा ना ले व एक तार की चाशनी बना ले।
  • तेल में तलते समय यह ध्यान रखे कि आप उसे पूरा ना तले बल्कि थोड़ा सा अधूरा छोड़ दे।
  • तेल में तलने के बाद उन शकरपारो को सीधे चाशनी में डाल दे व जल्दी-जल्दी हाथ हिलाए। यदि आप चाशनी में डालने के बाद धीरे-धीरे हाथ हिलाएंगे तो चाशनी केवल नीचे जमी रह जाएगी।
  • चाशनी में एक से दो मिनट तलने के बाद इसे निकाल ले व शकरपारे तैयार हैं।
  • 4. मूंग दाल का हलवा (Moong Dal Halwa Recipe In Hindi)

  • सामग्री

    • मूंग दाल बारीक पीसी हुई
    • घी
    • चीनी
    • दूध
    • मेवे बारीक कटे हुए (बादाम, काजू, किशमिश, केसर के धागे आदि)

    विधि

    • सबसे पहले थोड़ा सा दूध गर्म करे व उसमे केसर के धागे मिलाकर एक ओर रख दे।
    • इसी प्रकार थोड़ा सा पानी गर्म करे व इसमें किशमिश डालकर रख दे।
    • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके उसमे पीसी हुई मूंग दाल मिलाए व धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंके। इसमें इस बात का ध्यान रखे कि दाल नीचे चिपके नही।
    • जब दाल सुनहरी हो जाए व घी छोड़ने लगे तब उसमे केसर वाला दूध मिला दे व साथ ही बाकि बचा हुआ दूध भी मिला दे।
    • जब दाल सारे दूध को सोख ले तब आप इसमें चीनी व किशमिश भी मिला दे व थोड़ी देर और धीमी आंच पर सेंके।
    • लो हो गया मूंग दाल का हलवा तैयार। सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से बारीक कटे काजू बादाम मिलाकर खाए।
    • 5. गुजिया (Gujiya Banane Ki Vidhi)

    • सामग्री

      • मैदा
      • सूजी
      • घी
      • बुरा खांड/ पीसी हुई चीनी
      • सूखा नारियल
      • मावा
      • इलाइची
      • तलने के लिए तेल या घी
      • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम किशमिश आदि)

      विधि

        • सबसे पहले मैदे के आटे में घी डालकर अच्छे से मसल ले ताकि मुट्ठी में भरने पर वह पेड़े की आकृति बनाए।
        • अब इसमें पानी डालकर इसका सख्त आटा गूँथ ले।
        • आधे घंटे के लिए इसे गीले सूती के कपड़े से ढ़ककर रख दे।
        • दूसरी ओर, एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करे व इसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक सेंके। ध्यान रखे कि गैस धीमी आंच पर ही रखे।
        • अब इसे एक अलग बर्तन में निकाल दे व उसमे बुरा खांड मिला दे।
        • अब उसी कढ़ाई में घी डालकर मेवे (काजू-बादाम) को अच्छे से भून ले तथा इसे सूजी वाले बर्तन में ही मिला दे।
        • अब उसी कढ़ाई में सूखा नारियल का बुरा डालकर भुने व इसे भी सूजी वाले बर्तन में मिला दे।
        • अब उसी कढ़ाई में मावा को हल्का सुनहरा होने तक सेंके जब तक कि उसमे से अच्छी खुशबू ना आने लगे।
        • अब इसे भी सूजी वाले बर्तन में डाले व किशमिश भी मिला दे।
        • अब इलाइची को भी अच्छे से पीसकर सूजी के मिश्रण में मिला दे। अब इस मिश्रण को अच्छे से आपस में मिक्स कर ले।
        • दूसरी ओर, मैदे के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल ले।
        • अब इसमें सूजी के मिश्रण को चम्मच की सहायता से भरे व इसके किनारे को हल्के पानी के हाथ से बंद कर दे। ध्यान रखे कि इसे अच्छे से बंद करे ताकि तलते समय यह खुले नही।
        • अब एक कढ़ाई में घी या तेल डालकर गर्म करे व इसमें सभी गुजिया हल्की सुनहरी होने तक सेंक ले।
        • लो हो गयी गरमा गर्म गुजिया तैयार।
        • 6. दही-भल्ले (Dahi Bhalla Ki Recipe)

        • उड़द की दाल
        • मूंग की दाल
        • तलने के लिए तेल
        • नमक
        • दही
        • मसाले (नमक, लाल मिर्च, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला इत्यादि)

      विधि

          • उड़द व मूंग की दाल को अलग-अलग पानी में भिगोकर 4-5 घंटे के लिए रख दे।
          • यह ध्यान रखे कि उड़द की दाल मूंग की दाल से ज्यादा ले जैसे कि उड़द की दाल ⅔ कटोरी तो मूंग की दाल ⅓ कटोरी।
          • फिर इन दोनों दालो को मिलाकर मिक्सी में पीस ले। यदि इसमें थोड़ा पानी डालने की आवश्यकता हैं तो वह भी डाल दे।
          • अब इसे खुले बर्तन में निकाल कर चम्मच से फेंट ले। फेंटते समय यदि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी और मिला ले। इसे 15 से 20 मिनट तक फेंटे।
          • अब इसमें थोड़ा सा नमक मिला ले।
          • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर ले, तेल गर्म होने के पश्चात गैस धीमा कर दे।
          • अब भल्लो को गोल-गोल आकार में तेल में डाले व हल्की आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेंके।
          • सेंकने के बाद आप इन्हें एक प्लेट में टिश्यू पेपर पर निकाल ले व ठंडा होने दे।
          • जब यह ठंडा हो जाए तब आप इसे एक पानी के बर्तन में भिगोकर रख दे ताकि इसमें से एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। इसे पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखे।
          • अब इसके बाद यह पानी निकालकर अलग पानी में डाले व कई देर तक रखे। भल्ले बहुत हल्के होते हैं इसलिये ये पानी के ऊपर तैरने लगते हैं। इसके लिए आप इस बर्तन में एक छोटी प्लेट रखकर उस पर कोई भारी सामान रख दे ताकि भल्ले पानी में पूरे डूबे रहे जैसे कि पानी से भरी कटोरी।
          • दही भल्लो का मसाला बनाने के लिए एक तवे पर जीरा, इलाइची पाउडर, नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला इत्यादि डालकर भुने।
          • जब यह मसाले अच्छे से भुन जाए तब इन्हें मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस ले व पाउडर बना ले।
          • अब आप भल्लो को पानी से निकाल कर हल्का सा निचोड़ ले ताकि इसमें से एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
          • अब इन्हें दही में डाल दे व उसमे मसालों का मिश्रण मिलाकर दही भल्लो को आनंद ले।

      नोट: आप अपने स्वाद के अनुसार (Dahi Bhalla Banane Ki Recipe) इसमें इमली की चटनी, हरी चटनी, सवाली/ मठरी, प्याज, टमाटर, भुजिया इत्यादि भी मिला सकते हैं। कुछ लोगो को मीठे दही भल्ले खाने पसंद हैं तो उसके लिए आप दही में मसाले की बजाए चीनी डालकर भी खा सकते है।

       

      7. मालपुआ (Malpua Banane Ki Vidhi)

      सामग्री

          • फुल क्रीम दूध
          • सूजी
          • मैदा
          • चीनी
          • इलाइची पाउडर
          • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, किशमिश इत्यादि)
          • तलने के लिए घी या तेल
          • पानी
          • दूध
          • केसर के धागे

      विधि

       

        • सबसे पहले एक कटोरी में थोडा गर्म दूध डालकर उसमे केसर के धागे डाल दे।
        • अब एक बर्तन में दूध डालकर उबाल ले।
        • जब दूध ठंडा हो जाए तब उसमे सूजी, मैदा, मेवे डालकर अच्छे से मिला ले। ध्यान रखे कि यह घोल ना ही ज्यादा गाढ़ा हो व ना ही ज्यादा पतला।
        • अब इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए रख दे।
        • अब एक कढ़ाई लेकर उसमे घी या तेल गर्म करे व उसमे तैयार मिश्रण के घोल को बड़ी चम्मच की सहायता से फैला दे। एक बार में कढ़ाई में जितने मालपुए बनते हैं उतने डाले (Malpua Kaise Banaya Jata Hai) व हल्का सुनहरा होने तक सेंके।
        • अब एक अलग कढ़ाई में पानी डालकर उसमे चीनी मिलाए व दो तार की चाशनी बनाए।
        • इस चाशनी में आप इलाइची पाउडर व केसर वाला दूध भी मिला दे।
        • अब इसमें सुनहरे मालपुओं को डाल दे व अच्छे से मिला ले। इसे आधे घंटे के लिए उस चाशनी वाले पानी में मिलाकर रखे।
        • लो हो गए स्वादिष्ट मालपुएं तैयार।
        • 8. चाट पापड़ी (Chaat Papdi Banane Ki Vidhi)

        • सामग्री

          • गेहूं का आटा
          • मैदा
          • सूजी
          • उबले आलू
          • प्याज
          • टमाटर
          • नमक
          • अजवायन
          • तेल या घी
          • दही
          • चटनी
          • जीरा
          • भुजिया इत्यादि

          विधि

          इसकी विधि भी नमकीन सवाली/मठरी बनाने के जैसी ही हैं बस इसे और स्वादिष्ट बना दिया जाता हैं। आइए जानते हैं कैसे:

          • सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा, सूजी, मैदा, नमक व अजवायन को अच्छे से मिला ले।
          • अब इसे पानी की सहायता से गूँथ कर आधे घंटे के लिए सूती गीले कपडे में लपेटकर रख दे।
          • आधे घंटे बाद इसकी लोइयां बनाकर बेल ले व हल्की आंच पर घी या तेल में सुनहरा होने तक सेंक ले।
          • जब यह ठंडी हो जाए तब इसका चाट बनाए।
          • चाट बनाने के लिए आप दही में उबले आलू, प्याज, टमाटर बारीक काट ले।
          • अब इसमें सभी मसाले, भुजिया, चटनी अपनी स्वादानुसार मिलाए व मठरी को तोड़कर मिक्स कर ले।
          • लो तैयार हैं चटपटी चाट पापड़ी।
          • 9. कांजी वड़ा (Kanji Vada Banane Ki Vidhi)

          • सामग्री

            • मूंग की दाल
            • तलने के लिए तेल
            • नमक
            • पानी
            • चाट मसाला
            • हींग पाउडर
            • लाल मिर्च
            • हल्दी
            • पीली सरसों

            विधि

            • सबसे पहले एक बर्तन में सभी मसाले व थोड़ा सा तेल अच्छे से मिला लीजिये।
            • अब इसमें साफ पानी डालकर मिलाए।
            • इसे एक बर्तन में बंद कर तीन दिनों के लिए फ्रिज में बंद करके रख दे।
            • हर दिन इस बर्तन को खोलकर इसे चम्मच की सहायता से थोड़ी देर के लिए हिलाना ना भूले।
            • तीसरे दिन कांजी तैयार हो जाएगी व इसमें से खट्टा व चटपटा स्वाद आने लगेगा।
            • वड़ा बनाने की विधि भल्ले बनाने के समान ही हैं। इसके लिए आप मूंग की दाल को कुछ घंटो के लिए पानी में भिगोकर रखे।
            • फिर इसे पानी से निकाल कर मिक्सी में घुमा ले व अच्छे से फेंट ले।
            • इसमें थोड़ा नमक मिलाना ना भूले व मिश्रण को हल्के तेल में गोलाकार आकृति में हल्का सुनहरे होने तक तल ले।
            • ठंडा होने के पश्चात इसे साफ पानी में कुछ देर भिगोकर रखे ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
            • अब जब भी आपका कांजी वड़ा खाने का मन करे तो एक कटोरी में वड़ा लेकर उसमे कांजी मिलाकर अच्छे से खाए।

            नोट: आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार रायता की बूंदी भी मिला सकते हैl 

          • 10. खीर (Diwali Ki Kheer Banane Ki Recipe)

          • सामग्री

            • दूध
            • चावल
            • केसर के धागे
            • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश इत्यादि)
            • चीनी

            विधि

            • खीर बनाने की विधि एक दम आसान हैं व शायद आपको पता भी हो। इसके लिए आप एक कढ़ाई में दूध डालकर उसे उबाल ले।
            • अब इसमें चावल डालकर उबलने दे व बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहे।
            • जब चावल अच्छे से पक जाए तब इसमें केसर के धागे, चीनी व सभी मेवे डाल दे।
            • अब इसे दो से तीन मिनट तक और पकने दे व लो हो गयी स्वादिष्ट खीर तैयार।

            दिवाली पर बनाने के लिए स्पेशल मिठाइयाँ (Sweet Recipes For Diwali In Hindi)

     

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author