चुकंदर(beet) के टॉप 10 अनोखे फायदे

सलाद के साथ साथ चुकंदर का जूस बनाकर भी पिया जा सकता है| चुकंदर के जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसके जूस में गाजर, सेब, संतरे और मौसम्बी आदि का जूस मिलाकर पियें| लाल और बैंगनी रंग का चुकंदर शरीर में  खून बनाता है, इसीलिए भी लोग इसे खाते है| चुकदंर (Beet) में आयरन, आयोडीन, विटामिन बी1, सल्फर, क्लोरीन, vitamin बी2, potassium, sodium और कैल्शियम जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है|

 

चुकंदर के फल के साथ - साथ पत्तो में भी गुणकारी पोषक तत्व पाये जाते है| चुकंदर (Beet) के पत्तो में आयरन की बहुत अधिक मात्रा पायी जाती है| एक शोध के कारण पता लगाया गया की जो लोग रोजाना चुकंदर के पत्तो का सेवन करते है, उनके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती| इसके साथ ही रोजाना एक कप चुकंदर के पत्तो को जूस पीने से कोई भी बीमारी नहीं होती| चुंकदर का सेवन सेहत साथ सुंदरता में भी चार चाँद लगा देता है| चुकंदर के सेवन से खून साफ होता है और चेहरे पर नयी चमक आती है|

 

चुकंदर के टॉप 10 अनोखे फायदे 

 

1.कैंसर में चुकंदर के फायदे

 

 चुकंदर में मौजूद बेटासायनिन तत्व के कारण चुंकदर का रंग लाल होता है| बेटासायनिन नामक यह तत्व कैंसर में भी लाभकारी है| हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में की गई एक रिसर्च के अनुसार प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर में चुकंदर खाने से ट्यूमर बढ़ने की गति पहले से 12.5% कम हो जाती है| इसके साथ ही चुकंदर के सेवन से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है| अगर आप इस खतरनाक बीमारी से बचना चाहते है, तो अपनी डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल करे|

 

2.गर्भावस्था में चुकंदर के फायदे

 

प्रेगनेंट महिलाओ और उसके होने वाले बच्चे के लिए फॉलिक एसिड बहुत जरुरी होता है| गर्भ में पल रहे बच्चे के मेरुदंड का निर्माण इसी पोषक तत्व के कारण होता है| फॉलिक एसिड चुकंदर में भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण चुकंदर का सेवन माँ बनने वाली औरतो के लिए लाभकारी होता है| मां बनने वाली औरतो को अतरिक्त एनर्जी की जरूरत होती है, इस एनर्जी की जरूरत को फॉलिक एसिड पूरा करता है|

 

3.एनीमिया में चुकंदर के फायदे

 

एनीमिया चुकंदर का सेवन एनीमिया की बीमारी में बहुत फायदेमंद है| चुकंदर में आयरन की अधिक मात्रा होती है, जिसके कारण यह ब्लड में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को सक्रिय करके ब्लड में इनकी संख्या तेजी से बढ़ाता है| चुकंदर में मौजूद आयरन हीमाग्लूटनिन का निर्माण करता है| हीमाग्लूटनिन ब्लड का ही भाग होता है| हीमाग्लूटनिन की मदद से ही शरीर के एक से दूसरे हिस्से में पोषक तत्वों और ऑक्सीज़न को भेजा जाता है| चुकंदर में मौजूद हीमाग्लूटनिन तत्व शरीर को एनीमिया से लड़ने की ताकत देते है|

 

4.हृदय के लिए चुकंदर के फायदे

 

चुकंदर में बेटासायनिन, फाइबर और फ्लेवेनॉइड्स नामक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है| बेटासायनिन तत्व के कारण ही चुकंदर का रंग लाल रहता है| बेटासायनिन पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है| यह एंटीऑक्सीडेंट LDL कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण कम करता है| ऑक्सीकरण कम होने के कारण LDL कोलेस्ट्रॉल धमनियों में नहीं जमता| जिसके कारण हार्ट अटैक और हार्ट से जुडी अन्य बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है| चुकंदर का रस पीने से शरीर में रक्त का संचार सुचारु रूप से होता है और हाइपरटेंशन जैसी प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है|

 

5.त्वचा के लिए चुकंदर के फायदे

 

अगर आपके चेहरे पर कील मुँहासे बार - बार होते है, तो अपने चेहरे पर चुकंदर के रस का प्रयोग करे | चुकंदर की तासीर ठंडी होने के कारण ये कील मुंहासों जैसी प्रॉब्लम को आसानी से दूर करता है| अगर आपकी त्वचा के किसी हिस्से में संक्रमण हो जाये, तो संक्रमण वाले हिस्से को चुकंदर के उबले पानी में धोये| त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए चुकंदर के रस में हल्दी और टमाटर का रस मिलाकर पिना ज्यदा फायदेमंद होता है। 

 

6.मधुमेह में चुकंदर के फायदे

 

जिन लोगो को मधुमेह की प्रॉब्लम होती है, उनके लिए चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है| इसके साथ ही अगर आपको मीठा खाने का पसंद है, तो चुकंदर खाने से आपका वह शौक भी पूरा हो जायेगा| चुकंदर मीठा होता है, लेकिन चुकंदर ग्लाइसेमिक इंडेक्स सब्जी है| जिसके कारण मीठा होने पर भी यह ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ाता नहीं है| चुकंदर ब्लड में शुगर को बहुत धीरे धीरे रिलीज़ करता है| चुकंदर को मधुमेह के मरीजों के लिए सबसे बेस्ट सब्जी माना जाता है| चुकंदर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसमे फैट नही होता है|

 

7.ऑस्टियोपोरोसिस में चुकंदर के फायदे

 

चुकंदर में सिलिका मिनरल भरपूर मात्रा में पाया जाता है| सिलिका मिनरल के कारण शरीर कैल्शियम को सही तरीके से इस्तेमाल कर पाता है| जिसके कारण हमारी हड्डियों और दांतो को मजबूती मिलती है| अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस , हड्डियों और दांतो से जुडी बीमारियों से बचना चाहते है, तो रोजाना एक गिलास चुकंदर का ताजा जूस पियें|

 

8.दिमाग के लिए चुकंदर के फायदे

 

 

कोलीन एक विशेष प्रकार का तत्व होता है| यह तत्व याद करने की शक्ति को बढ़ाकर हमारी याद करके की क्षमता को तेज करता है| चुकंदर में यह तत्व पाया जाता है| एक शोध के अनुसार चुकंदर खाने से दिमाग की याद करके की शक्ति बढ़ जाती है| चुकंदर के सेवन से दिमाग में ऑक्सीज़न का प्रवाह बना रहता है| दिमाग में ऑक्सीज़न का प्रवाह अच्छे तरीके से होने से दिमाग में रक्त संचार सुचारु रूप से होता है| जिन लोगो को पागलपन के दौरे पड़ते है, उन्हें चुकंदर खाना चाहिए| चुकंदर का सेवन पागलपन को भी कम करता है|

 

 

9.पेट के लिए चुकंदर के फायदे

 

अगर आप पेट से जुडी बीमारियों से परेसान हे जैसे कब्ज, गैस , बबासीर से परेशान है, तो चुकंदर को अपने आहार में ज़रुर शामिल करे| चुकंदर में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक मात्रा मै होती है, जिसके कारण ये पेट से जुडी बीमारियों में फायदेमंद होता है| चुकंदर के सेवन से शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है स्टूल भी नरम हो जाता है| चुकंदर का जूस पीने से भोजन का पाचन भी अच्छे से होता है|

 

10.मासिक धर्म में चुकंदर के फायदे

 

मासिक धर्म में 99 % लड़कियों और महिलाओं को अनेक प्रकार की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है| मासिक धर्म में होने वाली सभी प्रॉब्लम से बचने के लिए चुकंदर का सेवन करे| चुकंदर खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द भी कम होता है|

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments
sandeep shekhar shukla - Jul 20, 2021, 5:38 AM - Add Reply

nice

You must be logged in to post a comment.
Dr Roshankumar - Jul 22, 2021, 12:49 AM - Add Reply

Read this also https://paidforarticles.in/%E0%A4%B6-%E0%A4%B0-%E0%A4%B7-10-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8-%E0%A4%96-%E0%A4%AC%E0%A4%B8-%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%B9-%E0%A4%B2-%E0%A4%B5-%E0%A4%A1-%E0%A4%85%E0%A4%AD-%E0%A4%A8-%E0%A4%A4-%E0%A4%B0-%E0%A4%AF-462

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author