कैसे (how) गुजरात टाइटंस डेब्यू मैच में जीता खिताब

कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस (GT) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पहले ही सीजन में इतिहास रचते हुए खिताब जीत लिया। गुजरात ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल  ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही हार्दिक पांडया आईपीएएल इतिहास के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल खिताब जीता है। उनसे पहले शेन वॉर्न और रोहित शर्मा यह कमाल कर चुके हैं। गुजरात के खिताब जीतते ही पांच साल बाद आईपीएल को नया चैंपियन मिल गया है।

 

 आईपीएल 2022 में आया हार्दिक के करियर का बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस :
कप्तान हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट लिया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया हालांकि उनका कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका।

हार्दिक को आउट कर चहल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले स्पिनर

मोहम्मद शमी की रफ्तार और स्विंग के आगे सहज होकर नहीं खेल पा रहे जायसवाल ने जोखिम लेने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शमी को कवर में छक्का जड़ा और यश दयाल को लांग लेग पर छक्का लगाया। अधिक ऊंचे शॉट खेलने के प्रयास में वह डीप में कैच दे बैठे। ऑरेंज कैप होल्डर बटलर और सैमसन अब क्रीज पर थे। राजस्थान ने पावरप्ले में स्कोर एक विकेट पर 44 रन था। फॉर्म में चल रहे बटलर ने लॉकी फर्ग्युसन को लगातार दो चौके लगाए। सैमसन को हार्दिक ने अपनी दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। उन्हें पूल शॉट खेलने के प्रयास में सैमसन आफ साइड में कैच दे बैठे। देवदत्त पडिक्कल ने खाता खोलने में आठ गेंदें ली और दो रन बनाकर लौट गए।

आशीष नेहरा का कमाल

आईपीएल की इस नई टीम का हेड कोच आशीष नेहरा को बनाया गया था । नेहरा ने बतौर खिलाड़ी तो कई रि कॉर्ड बनाए हैं, लेकिन अब उन्हों ने बतौर हेड कोच भी आईपीएल में शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो आज तक आईपीएल में किसी भी भारतीय ने नहीं किया है। 

 आशीष नेहरा टीम के हेड कोच हैं और लगातार ड्रेसिंग रूम में एक्टिव नज़र आते हैं. टीम के मेंटर गैरी कर्स्टन के साथ मिलकर आशीष नेहरा ने अभी तक सटीक रणनीति बनाई हैं, यही कारण है कि टीम को लगातार दो जीत मिली हैं. 

आशीष नेहरा की इस तस्वीर पर मज़ेदार कैप्शन आ रहे हैं, जिसमें लोग लिख रहे हैं कि आईपीएल में टीमें लैपटॉप-प्लानिंग के साथ आ रही हैं. लेकिन नेहरा जी एक कागज़ की मदद से ही विरोधियों को चित्त कर रहे हैं.

 

आशीष नेहरा से पहले किसी भारतीय ने नहीं किया ऐसा  :

फाइनल मुकाबले में जीत के बाद हार्दिक पंड्या और हेड कोच आशीष नेहरा बातचीत करते और हंसी-मजाक करते नजर आए। इसी दौरान जब नेहरा जी नाम से प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर हार्दिक की कप्तानी की तारीफ कर रहे थे तभी पंड्या ने कहा आपने भी इतिहास रच दिया है। आप आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय हेड कोच बन गए हैं। इसके जवाब में आशीष नेहरा कहते हैं कि, यह इत्तेफाक ही होगा मुझे नहीं पता था ऐसा कुछ भी है। पर फीलिंग अच्छी है टीम ने अच्छा किया।

जोस बटलर ने हासिल किया एक और बड़ा मुकाम 

आईपीएल 2022 में जोस बटलर का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बटलर हालांकि फाइनल में ज्यादा कमाल नहीं कर सके और वह 39 रन बनाकर आउट हो गए। बटलर ने इस दौरान अपनी में पारी में 35 गेंदों पर पांच चौके लगाए। फाइनल में बटलर के बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला। उन्हें कप्तान हार्दिक पांडया ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। हालांकि इसके बावजूद बटलर ने आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है।

बटलर अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला दूसरा बल्लेबाज बन गया है। बटलर अगर कुछ और रन बनाते तो वह एक सीजन में 900 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाते। हालांकि वह ऐसा करने से चूक गए

 

1.25 लाख लोगों के सामने हार्दिक ने दिखाया अपना जलवा;

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1.25 लाख लोगों के सामने हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। आईपीएल फाइनल में उन्होंने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन को कैच आउट करवाया। सैमसन 11 गेंद 14 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तीसरे ओवर में हार्दिक ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक  रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर को पहली ही गेंद पर साहा के हाथों कैच आउट करवाया। बटलर ने 35 गेंद में 39 रन बनाए।

आईपीएल 2022 फाइनल में पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरुआत की है। टीम के गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को गलत साबित किया है। इस बीच गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी गेंदबाजी करने के लिए आए और उऩ्होंने पहले ही ओवर में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं दूसरे ओवर में उन्होंने जोस बटलर को भी आउट किया। इसके बाद चौथे ओवर में उन्होंने हेटमायर को भी पवेलियन भेजा। 

 

इन 5 वजहों से पहले ही सीजन में चैंपियन बनी गुजरात टाइटंस,

 हार्दिक पांड्या की कप्तानी

आईपीएल 2022 के लिए हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया गुजरात टाइटंस ने, तो किसी को ये नहीं लगा था कि लोकल ब्वॉय हार्दिक टीम की जिम्मेदारी को सही तरीके से निभा सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्दिक चोट के चलते काफी समय से बाहर चल रहे थे और सबको ये भरोसा नहीं था कि ये ऑलराउंडर कप्तानी के दबाव के साथ टीम को खिताब दिलाएगा। हालांकि लीग स्टेज में टीम को 14 मैचों में 10 जीत दिलाकर हार्दिक ने अपनी कप्तानी और ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको चौका दिया। 

गेंदबाजी

टीम के पास मोहम्मद शमी, राशिद खान, यश दयाल, साईं किशोर, राहुल तेवितया, अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज थे। राशिद खान ने इस सीजन 16 मैचों में 19 विकेट झटके और काफी किफायती भी रहे। शमी ने 16 मैचों में 20 विकेट झटके। इन दोनों गेंदबाजों ने गुजरात को हमेशा गेम में बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। 

ऑलराउंडर

राशिद खान, राहुल तेवतिया को बतौर ऑलराउडंर टीम से जोड़ा था। इन दोनों ने टीम को कुछ मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या पर बतौर ऑलराउंडर बड़ी जिम्मेदारी थी और उन्होंने सीजन के शुरुआत में और आखिरी मैचों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में आगे से लीड करते हुए टीम को अहम जीत दिलाई।

मैच विनर्स 

टीम ने जितने भी मैच खेले, लगभग हर मैच में टीम को अलग-अलग मैच विनर्स मिले, जिसके कारण टीम किसी एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं थी और गुजरात ने एक टीम की तरह पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि टीम ने 16 मैच खेले हैं और लगभग 12 बार गुजरात की टीम के खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द मैच का ऑवार्ड जीता है। टीम ने करीबी मुकाबलों में धैर्य नहीं खोया और कई बार किस्मत ने भी उनका बखूभी साथ दिया।

क्रिस्टन और नेहरा की जोड़ी

गैरी कस्टर्न (बल्लेबाजी कोच) और आशीष नेहरा (गेंदबाजी कोच) की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। आशीष नेहरा हर मैच में बाउंड्री लाइन के पास, डगआउट से और ड्रेसिंग रूम में बैठकर लगातार खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ से बात करते नजर आते थे। टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक का भी काफी अच्छा इस्तेमाल किया। टूर्नामेंट में बीच में इन दोनों ने बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक को आराम देने का भी निर्णय किया था। टीम के चैंपियन बनने में सपोर्ट स्टाफ का भी बहुत बड़ा हाथ रहा।

 

गुजरात टाइटंस ने कैसे जीता खिताब, राशिद खान ने खोला सीक्रेट

स्पिनर राशिद खान ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल के दौरान अपने चार ओवरों में 18 रन देकर 1 विकेट झटका। उन्होंने आईपीएल 2022 ट्रॉफी को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने आगे बताया, 'हमने विकेट का अच्छी तरह से आकलन किया, हम जानते थे कि 130 रनों का पीछा करना मुश्किल नहीं होगा। सभी को जिम्मेदारी लेनी थी, हमने बीच के ओवरों में अच्छी वापसी की। मुझे खुशी है कि शुभमन गिल हमारी टीम का हिस्सा रहे।

सीजन की शुरुआत से लेकर अंत तक, टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। हर एक खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई।' अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद मेरा आईपीएल जीतना उतना ही बड़ा सपना था। यह मेरा चौथा वर्ष है। मैं अंत तक टीम में रहना चाहता था और टीम के कोचों के साथ मेरी इस पर बातचीत भी हुई थी।'

उन्होंने ये भी बताया की सीजन की शुरुआत से लेकर अंत तक, टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। हर एक खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई।' अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद मेरा आईपीएल जीतना उतना ही बड़ा सपना था। यह मेरा चौथा वर्ष है। मैं अंत तक टीम में रहना चाहता था और टीम के कोचों के साथ मेरी इस पर बातचीत भी हुई थी।

आशीष नेहरा सर और हार्दिक के साथ हमारे अच्छे तालमेल हैं। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ी, टीम बेहतर और बेहतर होती चली गई। हर एक मैच में सभी का योगदान रहा है।

आशीष नेहरा ने आईपीएल में बना दिया रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले भारतीय  

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में कई भारतीय कप्तानों ने ट्रॉफी उठाई है, लेकिन आईपीएल 2022 से पहले तक कोई ऐसा हेड कोच नहीं था, जिसने आईपीएल की ट्रॉफी अपनी टीम को जिताई हो। हालांकि, अब ये रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम दर्ज हो गया है, जो आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स के मुख्य कोच थे और उनकी कोचिंग में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता। 

आशीष नेहरा एकमात्र भारतीय इस लिस्ट में हैं, जिन्होंने आईपीएल खिताब जीता है। इसको लेकर जब हार्दिक पांड्या ने आशीष नेहरा को बताया कि वे पहले भारतीय इस ट्रॉफी को जीतने वाले हैं तो इस पर आशीष नेहरा का रिएक्शन था कि वे इस बात से अनजान हैं कि ऐसा कुछ है। उन्होंने ये भी बताया कि मैंने अभी तक ट्रॉफी से हाथ नहीं लगाया है और ये बात आईपीएल 2022 के ट्रॉफी सेलिब्रेशन के बाद हुई। 

आईपीएल के इससे पहले 14 सीजन खेले गए थे और सभी सीजन में विदेशी हेड कोच उनकी टीमों के थे, जिनमें चार बार स्टीफन फ्लेमिंग का नाम है, जबकि तीन बार महेला जयवर्धने ने ये करिश्मा अपनी कोचिंग में किया हुआ है। वहीं, ट्रेवर बैलिस दो बार ट्रॉफी हेड कोच के रूप में जीत चुके हैं और एक-एक बार टॉम मूडी, रिकी पोंटिंग, जॉन राइट, डैरेन लेहमैन और शेन वॉर्न ने ट्रॉफी जीती है।

14 साल में जो नहीं हुआ वो गुजरात टिटनस ने पहले ही सीजन में कर दिखाया 

इंडियन प्रीमियर लीग. इसका नाम बताता है कि ये भारत की लीग है जिसमें भारतीयों को जलवा अधिक है. इतनी भारतीयता होने के बाद भी एक ऐसा काम थो जो इस लीग में आईपीएल-2022  से पहले किसी भारतीय ने नहीं किया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 29 मई को हालांकि ये काम हो गया. 14 साल का इंतजार खत्म हो गया है. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने जैसे राजस्थान रॉयल्स को खिताबी मुकाबले में मात दी वैसे ही ऐसा रिकॉर्ड बना जो बन तो पहले जाना चाहिए था लेकिन हो नहीं पाया. ये काम किया गुजरात के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने. 

गुजरात के नाम के आगे जैसे ही आईपीएल 2022 का विजेता लिखा गया वैसे ही नेहरा के नाम खास उपलब्धि दर्ज हो गई. वह आईपीएल ट्रॉ फी जीतने वाले भारतीय मूल के पहले मुख्य कोच हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय कोच अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉ फी नहीं जिता पाया था. पहले सीजन से लेकर 14वें सीजन तक यानी 2008 से लेकर 2021 तक जितनी भी टीमों ने आईपीएल जीता उन सभी के मुख्य कोच विदेशी थे. 

आईपीएल के इस सीजन में तीन टीमों के कोच भारतीय थे. नेहरा के अलावा संजय बांगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच रहे. जबकि पंजाब किंग्स अनिल कुंबले की कोचिंग में खेल रही थी. इस सीजन की पॉइंट टेबल में नेहरा की कोचिंग वाली टीम टॉप पर रही. गुजरात ने 14 मैच खेले और 10 में जीत हासिल की. जबकि आरसीबी ने चौथे स्थान पर रही. आरसीबी का प्रदर्शन भी अच्छा रहा. हालांकि वह दूसरे  क्वालीफायर में हारकर बाहर हो गई.

गुजरात इस सीजन पहली बार आईपीएल खेल रही थी. इस टीम ने अपने पहले ही आईपीएल में कमाल किया और सभी को हैरान करते हुए खिताब जीता. शुरुआत में किसी ने गुजरात को खिताब का दावेदार नहीं माना था लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली ये टीम सभी की सोच से आगे निकली और पहले ही सीजन में खिताब जीत ले गई. इसमें टीम के सपोर्ट स्टाफ का रोल भी अहम रहा और आशीष नेहरा के नाम एक उपलब्धि दर्ज हो गई

आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ एक इतिहास और लिखा गया, वो इतिहास था कि किसी भारतीय हेड कोच ने टीम को खिताब तक का सफर तय कराने में भूमिका निभाई है।

जिन - जिन कोचेस ने आईपीएल में अपना नाम ख़िताब जीत पैर दर्ज किया वो सभी जीतने वाली टीमों के नाम कोचेस सहित निचे दिए गए है

 

आईपीएल जीतने वाले कोचेस की लिस्ट

साल टीम कोच
2008 राजस्थान रॉयल्स शेन वॉर्न
2009 डेक्कन चार्जर्स डैरेन लैहमन
2010 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग
2011 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रेवर बेलिस
2013 मुंबई इंडियंस जॉन राइट
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रेवर बेलिस
2015 मुंबई इंडियंस जॉन राइट
2017 मुंबई इंडियंस जॉन राइट
2018 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग
2019 मुंबई इंडियंस जॉन राइट
2020 मुंबई इंडियंस जॉन राइट
2021 चेन्नई सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग
2022 गुजरात टाइटंस आशीष नेहरा 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author