गर्म पानी पीने के फायदे

गर्म पानी पीने के लाभ

पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और जोड़ों का दर्द भी कम करता है।

 

 

► मांसपेशियों का 80

हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है। इसलिए पानी पानी से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है। 

 

► पीरियड्स बनाए आसान  

 

पीरियड्स का दर्द आपके भी सारे कामों में ब्रेक लगा देता है तो गर्म पानी इस दर्द में राहत का काम करता है. इस दौरान गर्म पानी से पेट की सिकांई करने से भी काफी लाभ मिलता है.

मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गर्म पानी पिएं। इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा।

 

 

 

 

► अनेकों रोगों को बाहर निकालने

 

सामान्य पानी (Normal Water) शरीर की प्यास दूर करता है तो गर्म पानी शरीर से अनेकों रोगों को बाहर निकालने की सामर्थ्य रखता है । गर्म व कुनकुने पानी का सेहत के साथ बहुत पुराना सम्बन्ध है । गर्म पानी के नित्य नियमबद्ध तरीके से सेवन करने से शरीर को रोगानुसार निम्न प्रकार से लाभ मिलते है-

 

► त्वचा के रुखेपन की समस्या  

 

त्वचा के रुखेपन की समस्या को दूर कर चिकनी व चमकदार त्वचा हासिल करने के लिये एक ग्लास गर्म पानी रोजाना पीएं ।

विषैले तत्व शरीर से बाहर  

गर्म पानी पीने से शरीर के सभी विषैले तत्व शरीर से बाहर हो जाते हैं 

बुखार में प्यास लगने पर रोगी को ठंडा पानी नहीं पीना चाहिये सिर्फ गर्म पानी ही पीना चाहिये । बुखार में गर्म पानी ही शरीर के लिये अधिक उपयोगी होता है ।

 

 

 

► पेट की अधिकांश बीमारियां

 

पेट की अधिकांश बीमारियां दूषित जल के कारण ही उत्पन्न होती है । यदि पानी को गर्म करने के बाद ठंडा करके पीने की आदत बना ली जावे तो पेट की अधिकांश बीमारियां शरीर में पनपने ही नहीं पाएगी ।

 

 

► शक्ति का संचार

 

गर्म पानी शरीर में शक्ति का संचार करता है । इसके प्रयोग से कफ व सर्दी से सम्बन्धित सभी रोग दूर हो जाते हैं ।

 

 

► दमा, हिचकी व खराश

 

दमा, हिचकी व खराश जैसे रोगों के समाधान हेतु गर्म पानी का उपयोग करने के साथ ही तले-भुने पदार्थों के सेवन के बाद भी गर्म पानी पी लेना शरीर के लिये उचित रहता है

 

 

► नींबू का रस

 

सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस ( Hot Water mix with lemon Juice) मिलाकर पीने से शरीर को पर्यापत मात्रा में विटामिन सी की पूर्ति होती रहती है । गर्म पानी के साथ नींबू का संयोजन शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है व शरीर का पी. एच. स्तर भी इससे सही बना रहता है ।

रोजाना एक गिलास गर्म पानी सिर के सेल्स के लिये उत्तम टानिक का कार्य करता है ।

 

 

 

► वजन घटाने के लिये

 

वजन घटाने के लिये भी गर्म पानी महुत मददगार होता है । भोजन के एक घंटे बाद गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबालिज्म बढता है । यदि गर्म पानी में थोडा नींबू और शहद मिलाकर इसे मुँह में घुमाते हुए पिया जावे तो इससे वजन संतुलित होकर मोटापा दूर होता है ।

 

 

 

► बढ़ती उम्र थाम लें

 

चेहरे पर पड़ती झुर्रियां आपको परेशान करने लगती हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है. आज ही से गर्म पानी पीना स्‍टार्ट कर दें और कुछ ही हफ्तों में देंखे इसका कमाल. त्‍वचा में कसाव आने लगेगा और यह चमकदार भी हो जाएगी.

 

 

 

► हमेशा जवान दिखते रहने की चाहत

 

हमेशा जवान दिखते रहने की चाहत रखने वाले लोगों के लिये गर्म पानी का नियमित सेवन सदैव एक बेहतरीन औषधि के रुप में मददगार साबित होता है ।

अगर आप स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान हैं या ग्लोइंग स्किन के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स यूज करके थक चूके हैं तो रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दें। आपकी स्किन प्रॉब्लम फ्री हो जाएगी व ग्लो करने लगेगी।

 

 

 

► लड़कियों को पीरियड्स के दौरान

 

लड़कियों को पीरियड्स के दौरान अगर पेट दर्द हो तो ऐसे में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से राहत मिलती है। दरअसल इस दौरान होने वाले पैन में मसल्स में जो खिंचाव होता है उसे गर्म पानी रिलैक्स कर देता है।

 

 

 

► पाचन संबंधी दिक्कते खत्म हो जाती

 

सुबह खाली पेट व रात्रि को खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कते खत्म हो जाती है व कब्ज और गैस जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं।

 

 

 

► भूख बढ़ाने में भी

 

भूख बढ़ाने में भी एक गिलास गर्म पानी बहुत उपयोगी है। एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और काली मिर्च व नमक डालकर पीएं। इससे पेट का भारीपन कुछ ही समय में दूर हो जाएगा।

 

 

 

► खाली पेट

 

खाली पेट गर्म पानी पीने से मूत्र से संबंधित रोग दूर हो जाते हैं। दिल की जलन कम हो जाती है। वात से उत्पन्न रोगों में गर्म पानी अमृत समान फायदेमंद हैं।

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

Related Articles
Dec 3, 2019, 11:45 PM - Deeganta Roy
Dec 3, 2019, 11:41 PM - Uday kiran reddy katam
Dec 3, 2019, 11:35 PM - Harshit Chauhan
Dec 3, 2019, 11:32 PM - Sanjiv kumar
About Author