कपड़े से सब्‍जी के दाग हटाने के लिये अपनाएं ये top तरीके

कपड़े से हर तरह के दाग आराम से छूट जाते हैं मगर सब्‍जी का तेल और मसालों से भरा दाग बड़ी ही मुश्‍किल से छूटता है। हमारे घरों में हर सब्‍जी हल्‍दी डाल कर बनाई जाती है। यह पीला मसाला जो कि खाने को रंग और टेस्‍ट देने के लिये प्रयोग किया जाता है, वहीं पर इससे कपड़ों में दाग भी लग जाता है। हल्‍दी का दाग बड़ा ही गहरा होता है जो कि अगर सफेद कपड़े में लग गया तो जल्‍दी जाता नहीं है। अगर आप सब्‍जी का दाग छुड़ाना चाहती हैं तो आपको कुछ प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग करना होगा। वॉश बेसिन की सफाई करें ऐसे

दाग

इन प्राकृतिक चीजों से सब्‍जी के लगे पीले दाग कपड़ों से आराम से छूट जाते हैं। प्राकृतिक चीजें आपके किचन में ही उपलब्‍ध हैं। इनमें से आप नींबू, सिरका या फिर गरम पानी का प्रयोग कर सकती हैं। आइये देखते हैं कुछ तरीके सब्‍जी के दाग को कपड़ों से छुड़ाने के।

ग्‍लीसरीन आपको केवल दाग लगी हुई जगह पर ग्‍लीसरीन रगड़ना है। जब ग्‍लीसरीन अच्‍छी तरह से कपड़े पर बैठ जाए तब इसे पानी से धो लें।

सिरका सब्‍जी के पीले दाग को साफ करने के लिये सफेद सिरके का प्रयोग करें। आपको कपड़े धोने वाले घोल में 1 चम्‍मच सिरका डालना है। इस घोल में कपड़े को डुबो दें और कुछ देर के बाद धोलें।

शराब कपड़े से दाग को छुड़ाने के लिये शराब में एक छोटे कपड़े को भिगो कर उससे कपड़े पर लगे पीले दाग को रगड़ कर साफ करें।

हाइड्रोजन पैराऑक्‍साइड सफेद कपड़े को पानी में थोडे़ हाइड्रोजन पैराऑक्‍साइड डाल कर 30 मिनट के लिये भिगो दीजिये। फिर ब्रश से दाग को साफ कर लीजिये।

गरम पानी ठंडा पानी अगर आपको सफेद रंग के कॉटन कपड़े से दाग छुड़ाना हो तो उसे गरम पानी में भिगो दें। इससे दाग हल्‍का पड़ जाएगा। या फिर ठंडा पानी भी दाग को साफ करने में सहायक होगा। पर दाग ताजा ही होना चाहिये।

नींबू आपको एक ताजा नींबू का टुकड़ा चाहिये। इसके रस को कपड़े पर निचोड़ दें और ऊपर से कुछ बूंद सिरके की डालें। इससे सब्‍जी का दाग आराम से साफ हो जाएगा।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

ऑक्सीजनयुक्त पानी, जिसे हाइड्रोजन पेरॉक्साइड भी कहते हैं एक नेचुरल घटक है जिसे कपड़ों को ज्यादा साफ और सफेद बनाने के लिए नॉर्मल वॉश में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें प्राकृतिक रूप से सफेद कपड़ों का पीलापन हटाने और खाने और पसीने के दागों से छुटकारा दिलाने के गुण मौजूद होते हैं।

सामग्री

  • 1/2 प्याला हाइड्रोजन पेरॉक्साइड 3% पर (125 ml)
  • 1/2 प्याला गुनगुना पानी (125 ml)

विधि

  • हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और गुनगुने पानी को मिलाएं।
  • फिर उसे अपनी वॉशिंग मशीन के एक कम्पार्टमेंट में डालें।
  • पीले दाग अगर कपड़े में बहुत गहराई तक जमे हुए हैं तो इस घोल को सीधे कपड़े पर स्प्रे करें।

3. सफेद सिरका

सफ़ेद कपड़ों पर लगे हुए दागों को साफ करें

 

दुनिया भर के लोग सफेद सिरके को अलग-अलग तरह से अपने घर की सफाई करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह वातावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसके अलावा यह सफेद कपड़ों में लगे दाग को कम करने और हटाने में मदद करता है।

इसमें एसिड कंपाउंड होते हैं जो कपड़ों के फाइबर में अंदर तक जाकर दाग को पूरी तरह से हटा सकते हैं।

इतना ही नहीं इसमें एक और खूबी है। सफेद सिरका बाज़ार में बिकने वाले प्रोडक्ट की तरह कंडीशनर जैसा काम भी करता है। इसलिए इसका उपयोग करने से कपड़े पर से दाग हट जाते हैं और कपड़ा पहनने में आरामदेह भी हो जाता है!

सामग्री

  • 1/2 प्याला सफेद सिरका (125 ml)
  • 1/4 प्याला डिटर्जेंट (62 ml)

विधि

  • सफेद सिरके को आप जो डिटर्जेंट इस्तेमाल करते हैं उसके साथ मिलाएं। इस घोल को अपनी वॉशिंग मशीन के कम्पार्टमेंट में डालें।
  • इसकी जगह आप चाहें तो एक बाल्टी में सिरका और पानी डालकर उसमें सफेद कपड़ों को डाल सकते हैं।

4. ठंडा दूध

सफेद कपड़ों का पीलापन हटाने के लिए यह दादी माँ का नुस्खा इतने सालों के बाद भी उतना ही असरदार है।

सामग्री

  • 2 प्याला दूध (500 ml)
  • 1 प्याला पानी (250 ml)
  • 6 आइस क्यूब्स

विधि

  • दूध में आइस क्यूब डालें एक प्याला पानी मिलाएं।
  • उसमें अपने कपड़ों को डालें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • उसके बाद आप आमतौर पर जो डिटर्जेंट इस्तेमाल करते हैं उससे कपड़ों को धोएं और धूप में सुखाएं।

5. बेकिंग सोडा और नींबू

सफेद कपड़ों की चमक वापस लायें

 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सदियों से लोग सफाई में करते आ रहे हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और कसैला गुण मौजूद होता है। इसलिए यह सतह को कीटाणुरहित बनाने और दाग धब्बों को हटाने के लिए अच्छा है।

इसके अतिरिक्त कुछ लोग इसे एक नेचुरल डिटर्जेंट भी मानते हैं। यह कपड़े के अंदर तक जाकर मैल और दाग को साफ कर सकता है।

इसको सफेद कपड़ों से दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे कई बार इस्तेमाल करने के बाद कपड़ों का पीलापन निकल जायेगा और उनकी चमक वापस आ जायेगी।

सामग्री

  • 1/2 प्याला बेकिंग सोडा (100 g)
  • 1/4 प्याला नींबू का रस (62 ml)

विधि

  • पहले एक बाल्टी पानी में बेकिंग सोडा डालें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • उसमें अपने कपड़ों को डालें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद कपड़ों को न्यूट्रल साबुन से धोएं।
  • कपड़ों को धूप में सुखाएं। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं जब तक कपड़े का रंग-रूप आपकी पसंद का नहीं हो जाता।

क्या आप इन टिप्स को आजमाने के लिए तैयार हैं? आपने नोट किया होगा कि अपने सफेद कपड़ों को फिर से उजला बनाने के लिए केमिकल या ब्लीचिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है।

इन तरकीबों से आपके कपड़े नए जैसे लगेंगे। अच्छी बात यह है कि आप यह काम वातावरण को दूषित करे बिना कर सकेंगे। आपको किसी नुकसानदेह केमिकल को छूना नहीं पड़ेगा।

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author