एनीमेशन कंपनी कैसे शुरू करें

खुद एनीमेशन कंपनी कैसे शुरू करें

परिचय

अगर आप 90s में जन्मे है तो आपका का बचपन भी कार्टून देखते हुए पक्के से बीता होगा। आप सभी ने अपनी फेवरेट कार्टून टॉम एंड जेरी तो जरूर देखा होगा। उस समय ज्यादा कार्टून प्रोग्राम्स नही होते थे, लेकिन आज कार्टून प्रोग्राम्स की संख्या बढ़ती जा रही है।

आखिर ये कार्टून बनते कैसे होंगे? ये सवाल आपकी मन में जरुर आया होगा पर आज आपको पता चल चुका है कि एनीमेशन एक ऐसा तरीका है जिससे ये सभी कार्टून चलते है 

एनीमेशन क्या है?

एनीमेशन से कार्टून कैसे बनते है? 

अपनी खुद की एनीमेशन कंपनी या स्टूडियो कैसे शुरू करे? 

और आप खुद एक एनिमेटर कैसे बन सकते हैं? ऐसे सवालों के जवाब आज आपको हम देंगे।

 

एनीमेशन शब्द लैटिन भाषा के एनिमा शब्द लिया गया है जिसका मतलब होता है आत्मा। हमारे शरीर में  जब तक आत्मा रहती है तब तक हम जीवित रहते हैं उसी तरह कंप्यूटर के द्वारा किसी कैरेक्टर में आत्मा डालना, मतलब उसमें मोमेंट कराना ही एनिमेशन है।

एनिमेशन में कई सारी इमेजेस को एक साथ एक ग्रुप में मूवी की तरह प्ले किया जाता है। यदि हम किसी इमेज को साफ और स्मूद देख पा रहे तो उसके पीछे 24 फ्रेम होते है जिससे हम वो इमेज इतनी क्लियर देख पा रहे है। उसी तरह एनीमेशन में भी हमे एक सेकंड में 24 फ्रेम दिखाई देते हैं जिससे एनीमेशन क्लियर दिखाई देती है।

 

एनिमेशन के डाइमेंशंस

 

 एनीमेशन में 2 तरह के डाइमेंशनल होते है। 2डी डाइमेशनल और 3डी डाइमेशनल।

 2डी डाइमेशनल में हम कैरेक्टर को लंबाई और चौड़ाई से देख पाते है जबकि 3d डाइमेशनल में हम कैरेक्टर को लंबाई चौड़ाई और गहराई से देख पाते है। 2डी डाइमेंशनल का उपयोग कार्टून बनाने के लिए किया जाता है जबकि 3डी डाइमेशनल का उपयोग रियल इफेक्ट देने के लिए किया जाता है।

 

लोगो का मानना है कि एनीमेशन का उपयोग सिर्फ कार्टून बनाने के लिए किया जाता है लेकिन सच बात ये है की आज एनीमेशन का उपयोग हर जगह हो रहा है एनीमेशन का उपयोग फिल्मों में , टीवी सीरियल और शोस में, ग्राफिक डिजाइन, न्यूज चैनल, प्रोडक्ट मार्केटिंग जैसे जगहों उपयोग हो रहा है और इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

बिना एनीमेशन के फिल्म इंडस्ट्री ,न्यूज इंडस्ट्री,और प्रोडक्ट मार्केटिंग नहीं चल सकता। एनीमेशन एक आर्ट है किसके द्वारा रियलिटी को कार्टून फॉर्म में देखा जा सकता। जिससे वह और ज्यादा आकर्षक लगता है।

 

  हमारा दिमाग पढ़े हुए चीजों से ज्यादा दिखाई और सुनाई देने वाले चीजों को ज्यादा देर तक याद रख पाता है। एनीमेशन एक अच्छा तरीका है जिससे चीजों को ज्यादा देर तक याद रखा जा सकता है एनीमेशन एक ऐसा फील्ड है जिसने लाखो लोगो को रोजगार दिया है।

 

अब दोस्तो अगर आप इस एनीमेशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं अपनी खुद की एनीमेशन कंपनी बिजनेस या स्टूडियो बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।

एनिमेशन में अपना क्षेत्र चुने

                एनिमेशन की फील्ड बहुत बड़ी है इसमें आपको कई तरह के जॉब्स मिलेंगी इसलिए सबसे पहले आपको एनीमेशन की दुनिया में अपना टैलेंट और स्किल पहचानना होगा । ग्राफिक डिजाइनिंग, स्केच, आर्टिस्ट, वीएफएक्स, एडिटिंग, इलेस्ट्रेशन, प्रोग्रामिंग कोडिंग आदि में आपको अपने इंट्रेस्ट का करियर चुनना होगा।

जिसमे आप अपनी स्किल्स को और बड़ा कर फिल्म इंडस्ट्री या न्यूजिंडस्ट्री में अपने क्लाइंट्स को अटेंड कर सकते है।

 

अपनी कंपनी शुरू करने के लिए टीम बनाएं

 अगर आपको अपनी खुद की एनीमेशन कंपनी शुरू करनी है  तो आप अकेले ये नही कर पाएंगे क्योंकि इसके लिए आपको एक टीम की जरूरत होती है।

अगर आप भी एक एनीमेशन एक्सपर्ट है तो आपको अपनी स्टूडियो या कंपनी के लिए अलग अलग फील्ड के एक्सपर्ट हायर करना होगा, जो आपको एनीमेशन कंपनी चलाने के लिए एडवाइस, हेल्प और सपोर्ट कर सके। अब आप तो जान गए की किसी भी कंपनी को चलाने के लिए टीम की क्या अहमियत होती है।

 

अपनी कंपनी के लिए अच्छा और स्पेशल नाम चुने

 

 अब बात करते है आपके कंपनी के नाम की , आप कोई स्टूडियो या कोई कंपनी खोले आपको उसका नाम तो रखना ही होगा और नाम भी थोड़ा अच्छा और क्रिएटिव होना चाहिए ताकि मार्केट में आपके कंपनी की वैल्यू बढ़े। आपको अपने कंपनी का नाम अपने कंपनी की स्पेशलिटी और सर्विस के आधार पर रखना चाहिए।

अपनी कंपनी शुरू करने से पहले योजना बनाएं

 

किसी भी नए काम को करने से पहले या उस काम में सफलता से पूरा करने के लिए हमे प्लानिंग की जरूरत पड़ती है इसलिए अपनी एनीमेशन कंपनी खोले से पहले आपको एक अच्छी और प्रोपर प्लानिंग करनी पड़ेगी इस प्लानिंग में आपको कुछ पॉइंट्स का ध्यान रखना होगा जैसे 

 

पैसे:- आपको अपनी कंपनी खोलने और चलाने कर लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी इसके लिए आपको लोन भी लेना पड़ सकता है क्योंकि एनीमेशन की एक अच्छी कंपनी शुरू करने के लिये अच्छी ऑफिस और एनिमेशन ग्राफिक डिजाइनिंग वीएफएक्स अच्छी क्वालिटी के टेक्निकल प्रोडक्ट कैसे कंप्यूटर्स, मॉनिटर्स, बेस्ट हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है

 

कंपनी का स्टाफ जो आपके क्लाइंट्स को मैनेज करेंगे इस तरह से आपको अपनी एनिमेशन कंपनी को शुरू करने के लिए थोड़ी बड़ी रकम लगानी पड़ेगी

 

# कंपनी का स्थान:- भी कंपनी की सफलता के पीछे उसकी लोकेशन का भी हाथ होता है इसलिए किसी भी कंपनी को स्टार्ट करने से पहले उसकी सही लोकेशन को तय करना बहुत जरूरी होता है इसलिए एनीमेशन कंपनी शुरू करने के लिए बड़ी और मॉडर्न सिटी ही सही रहेगी इसकी मुख्य वजह यही है कि आपकी कंपनी किसी कस्टमर से दूर ना रहे

 

इसके अलावा भी आपको कई चीजों की प्लानिंग पहले से ही कर लेनी होगी जैसे कंपनी की स्ट्रैटेजी क्या होगी, कंपनी का मेन फोकस क्या होगा कंपनी किन चीजों में डील करेगी, कंपनी किस सेक्टर को अपनी सर्विस देगी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आपकी सोच जितनी ज्यादा क्लियर होगी आप उतना ज्यादा आगे बढ़ पाएंगे।

 

कंपनी का प्रचार

 

किसी भी कंपनी मे क्लाइंट्स तभी आते है जब क्लाइंट्स को उस कंपनी के बारे में अच्छी जानकारी होती है इसलिए क्लाइंट्स को कंपनी तक लाने के लिए आपको कंपनी को एडवर्टाइज करना होगा। इसके लिए आपको अपनी कंपनी का पोर्ट पोलियो तैयार करना होगा।   

 पोर्ट पोलियो  अर्थात् आपका  वर्क प्रोफाइल जिसमें, आपकी कंपनी कौन-कौन सी काम कर सकती है, आपके द्वारा किए गए बेस्ट वर्क्स की प्रोफाइल, आपके कंपनी की स्पेशलिटी और क्लाइंट्स की रिव्यू जैसे इन्फॉर्मेशन को मिलाकर स्टूडियो या कंपनी का वर्क प्रोफाइल तैयार करके

उसे सोशल मीडिया या एडवर्टिस्मेंट एडवरटाइजमेंट एजेंसी के द्वारा अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाएं ताकि आपकी कंपनी को ज्यादा से ज्यादा लोग जान पाए। जिससे आपको नए प्रोजेक्टस मिलने में आसानी हो जिससे आपका बिजनेस बढेगा। 

परफेक्ट एनिमेटर बने

अगर आप एक एनिमेशन कंपनी शुरू कर रहे है। जिसमें आप भी एक हेड एनिमेटर के तौर पर काम करेंगे तो इससे आपकी कंपनी को और ज्यादा मुनाफा होगा क्योंकि अगर आप एक अच्छे एनिमेटर होंगे तो अपने कंपनी को मैनेज करने के लिए आपको किसी मैनेजर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप खुद ही अपनी कंपनी को मैनेज कर पाएंगे। आप अपनी कंपनी और एंप्लाइज के वर्क को चेक कर पाएंगे जिससे आपका बिजनेस और बढ़ेगा। इसके लिए आपको एक परफेक्ट एनिमेटर बनना होगा।

 

आपको एनिमेशन की पढ़ाई करनी होगी। एनीमेशन फील्ड में आपको कई कोर्सेज मिल जाएंगी जिसकी पढ़ाई करके आप उस फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त कर सकते है। जिससे आप उस फील्ड के एक्सपर्ट भी बन सकते हैं। डिप्लोमा के लिए आपको 12th पास होना जरूरी है और इसके लिए कई इंस्टीट्यूट इंट्रेंस एग्जाम ऑर्गनाइज करवाती है।

आपको इसके लिए पहले ही अप्लाई करना होगा। डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कई सारी यूनिवर्सिटीज भी ऑफर करती है जैसे वीआईटी यूनिवर्सिटी वेल्लोर, एमिटी यूनिवर्सिटी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद, एरीना एनीमेशन और माया अकैडमी आफ एडवांस्ड‌ सिनेमैटिक्स ये कुछ ऐसे इंस्टीट्यूट है

जहां पर आप एनीमेशन, गेमिंग और VFX की प्रोफेशनल कोर्सेज कर सकते हैं। इनके अलावा आप अपने आस पास के एक अच्छे इंस्टीट्यूट एडमिशन ले सकते हैंं।  

 

कुछ जरूरी तथ्य

 

1. एनीमेशन की पढ़ाई करने के लिए एक कैंडिडेट के अंदर बढ़िया ऑब्जरवेशन स्किल्स का होना जरूरी है, कैंडिडेट का क्रिएटिव होना भी जरूरी है। तो अगर आपने ड्रॉइंग और स्केचिंग स्किल है तो आपको एडिट एडवांटेज मिलेगा।

 

2. एक एनीमेशन स्टूडेंट के अंदर सबसे जरूरी है पेशंस और कंसंट्रेशन का होना क्योंकि बना रहे कैरेक्टर को सही से डिजाइन करने और उसे समझने की जरूरत पड़ती है साथ ही अपने क्लाइंट को समझने के लिए और प्रोजेक्ट को समझाने के लिए अच्छी कॉमिनिकेशन स्किल होनी चाहिए।

 

3. एनिमेशन के काम में आपको कंप्यूटर और अलग-अलग सॉफ्टवेयर की जानकारी भी होनी चाहिए इसके अलावा याद रखिएगा की टीम वर्क से आपको हमेशा फायदा होगा ।

 

 4. एनिमेशन इंडस्ट्री में अपना बिजनेस जमाने के लिए आपको पहले खुद एनिमेशन, ग्राफिक डिजाइनर, वीएफएक्स आर्टिस्ट, स्केच आर्टिस्ट जैसी प्रोफाइल पर काम करना होगा जिससे आप एनीमेशन इंडस्ट्री को अच्छे से समझ पाएंगे।

 

5. फिल्म बनाने में एनीमेशन का कैसे उपयोग होता है ?एडवरटाइजिंग, मीडिया, इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे फील्ड में एनीमेशन की क्या क्या डिमांड है? इन सब चीजों की जानकारी होने पर आप अपना बिजनेस को सही डायरेक्शन में ले जाएंगे।

 

एक शुरुआती एनिमेटर का वेतन

 

 एनीमेशन कंपनी में शुरुआती सैलरी 12 से ₹20000 तक हो सकती है जैसे-जैसे एक्सपीरियंस बढ़ता जाएगा आपके नॉलेज और स्किल के हिसाब से पैसे भी बढ़ते जाएंगे।

 

वैसे आप किसी कंपनी या इंस्टिट्यूटमें फ्रीलांसर बनकर वर्क करके एक्सपीरियंस हासिल कर सकते है। जिसके बाद अच्छी एक्सपीरियंस हो जाने पर आप अपनी स्टूडियो खोल सकते है और धीरे धीरे करके आप अपनी खुद की एनीमेशन कंपनी शुरू कर सकते है ।

 

इस तरह आपके एनीमेशन कंपनी का सफर चलता जाएगा और एक दिन आप सिर्फ घर पर बैठे होंगे और पैसा खुद आपके पास आता जाएगा।

 

एनीमेशन की दुनिया बहुत बड़ी है इसलिए आपके पास जितने स्किल्स होंगे आप उतने ही ज्यादा पैसे कमा पाएंगे इस लिए स्किल्स को कभी छोटा नही समझिए क्योंकि स्किल्स के सामने पैसे की वैल्यू छोटी हो ही जाती है।

 

आज हम जानेंगे कि कैसे हम खुद की एनिमेशन कंपनी शुरू कर सकते हैं? और कैसे हम एक पर्फेक्ट एनिमेटर बन सकते हैं? एनिमेटर में कौन-कौन सी खूबियां होनी चाहिए? एनीमेटर बनने के कौन-कौन से तरीके हैं? एनिमेटर किस तरह अपनी कंपनी से प्रॉफिट कमा सकता है?

यह मेरी खुद से द्वारा लिखी जानकारी है इसलिए इसे कृपया करके अप्रूवल करे धन्यवाद!

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author