एक नजर में देखें किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

IPL 2022 Retaintion : एक नजर में देखें किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और किसके पास बचे हैं कितने पैसे

आईपीएल 2022 Retaintion: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होना था, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 30 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित कर दी थी, जिसमे आईपीएल की पिछली सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों के बारे अवगत कराना था, जोकि अब पता चल चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल का ऑक्शन दिसंबर के अंत या फिर जनवरी की शुरुआत में हो सकता है। आइए जानते हैं किस टीम ने किसे किया रिटेन और किस टीम के पर्स में हैं कितने पैसे.

1. मुंबई इंडियंस ने किया इन चार खिलाड़ियों को रिटेन

रोहित शर्मा – 16 करोड

 

जसप्रीत बुमराह – 12 करोड़

 

सूर्यकुमार यादव – 8 करोड़

 

किरोन पोलार्ड – 6 करोड़

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को चुन कर अपने आगे के सफर का ऐलान कर दिया है। मुंबई की फ्रेंचाइजी 42 करोड़ की कीमत के साथ चार खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। अब फ्रेंचाइजी के पास कुल 48 करोड़ की रकम बची है। जिसमे मुंबई को अपनी पूरी टीम खरीदनी है.

इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

क्विंटन डिकॉक, इशान किशन, ट्रेंट बोल्ट अनमोलप्रीत सिंह,हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, पीयूष चावला, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, , मार्को यानसन, जिम्मी नीशम, एडम मिल्न, युद्धवीर सिंह, धवल कुलकर्णी, नाथन कुल्टर-नाइल, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, जयंत यादव और राहुल चाहर.

सीएसके ने रिटेन किया अपने चार महारथियों को

रवींद्र जडेजा – 16 करोड़

 

महेंद्र सिंह धोनी – 12 करोड़

 

मोइन अली – 8 करोड़

 

ऋतुराज गायकवाड़ – 6 करोड़

 

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। जिसके लिए सीएसके फ्रेंचाइजी ने 42 करोड़ की कीमत को खर्च किया है। अब सीएसके के बजट में 48 करोड़ की राशि है। इस रिटेंशन में एमएस धोनी जोकि सीएसके के कप्तान हैं, उन्हें दूसरे पायदान पर रखा गया है। जबकि ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को पहले पायदान पर रखकर 16 करोड़ की कीमत को अदा किया गया है। साथ ही सुरेश रैना को रिटेन ना किया जाना भी हैरानी की वजह बना हुआ है।बता दें मोईन अली के जगह सैम करन को टीम में शामिल करने की चर्चा हो रही थी लेकिन चेन्नई की पिच को देखते हुए मोईन को चुना गया.

कोलकाता नाइट राइडर्स है अपने चार खिलाड़ियों के साथ तैयार

आंद्रे रसेल – 12 करोड़

 

वरुण चक्रवर्ती – 8 करोड़

 

वेंकटेश अय्यर – 8 करोड़

 

सुनील नारायण – 6 करोड़

 

कोलकाता की टीम अपने चार खिलाड़ियों को 34 करोड़ की लागत में रिटेन कर चुकी है। अब केकेआर के पास ऑक्शन के लिए 56 करोड़ की धनराशि बची है। जिससे केकेआर की फ्रेंचाइजी अपनी टीम को पूरा करना चाहेगी।

केकेआर की टीम ने अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अभी इन खिलाड़ियों कौन कप्तान बनेगा या ऑक्शन में कप्तान को बोली लगाकर जीता जाएगा। ये अभी साफ तरीके से नहीं कहा का सकता है। लेकिन कोलकाता की टीम में सबसे पहले आंद्रे रसल को 12 करोड़ की रकम देकर आगे के सफर के लिए उन्हें टीम से जोड़े रखा है। दूसरे नंबर पर वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़ साथ ही ऑल राउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को भी 8 करोड़ की रकम के साथ ही टीम के साथ जोड़े रखा गया है। चौथे खिलाड़ी के तौर पर केकेआर टीम का लंबे समय से रहे भाग सुनील नारायण को टीम से 6 करोड़ की धनराशि के साथ जोड़े रखा गया है। ये चारो खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के आगे के सीजन में कोलकाता की टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

 

 

हैदराबाद ने ने किया तीन खिलाड़ियों को रिटेन

केन विलियमसन – 14 करोड़

 

अब्दुल समद – 4 करोड़

 

उमरान मलिक – 4 करोड़

 

ऑरेंज आर्मी यानी हैदराबाद की टीम ने कुल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमे कप्तान विलियमसन के साथ दो अनकैप खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। जबकि टीम रशीद खान और भुवनेश्वर जैसे बेहतरीन मैच विनर मौजूद थे। हैदराबाद की टीम में अभी तक खिलाड़ियों के रिटेंशन के लिए 22 करोड़ की राशि की खर्च किया है। अब ऑक्शन के लिए हैदराबाद फ्रेंचाइजी के पास 68 करोड़ की रकम बची है।

 

दिल्ली की टीम ने अपने इन दिलेर को किया रिटेन

ऋषभ पंत – 16 करोड़

 

अक्षर पटेल – 9 करोड़

 

पृथ्वी शाह – 7 करोड़ 50 लाख

 

एनरिक नॉर्खिया- 6 करोड़ 50 लाख

 

दिल्ली की फ्रेंचाइजी में अपने चार खिलाड़ियों के रिटेंशन के लिए 39 करोड़ खर्च किए हैं। अब ऑक्शन के लिए टीम के पास 51 करोड़ की रकम बाकी है। दिल्ली फ्रेंचाइजी में मार्कस स्टॉयनिश और श्रेयस अय्यर के साथ सभी खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतारा है।

 

राजस्थान ने रिटेन किए तीन खिलाड़ी

संजू सैमसन – 14 करोड़

 

जॉस बटलर – 10 करोड़

 

यशस्वी जायसवाल – 4 करोड़

 

राजस्थान की टीम पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाई थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को वापस किया है। फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन के लिए 28 करोड़ रुपए खर्च किए है। अब ऑक्शन के लिए राजस्थान के पास 62 करोड़ की बड़ी रकम है।

आरसीबी ने रिटेन किए तीन खिलाड़ी

विराट कोहली – 15 करोड़

 

ग्लेन मैक्सवेल – 11 करोड़

 

मोहम्मद सिराज – 7 करोड़

 

आरसीबी के खाते में भी आईपीएल की ओर टीमों की तरह ही 90 करोड़ की रकम थी। जिसमे आरसीबी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों पर 33 करोड़ की रकम को खर्च कर दिया है। अब बाकी की टीम के लिए रॉयल चैलेंजर्स के खाते में कुल 57 की धनराशि ऑक्शन के लिए है।

पंजाब की टीम करना चाहती है फ्रेश स्टार्ट, दो खिलाड़ी किए रिटेन

मयंक अग्रवाल – 12 करोड़

 

अर्शदीप सिंह – 4 करोड़

 

पंजाब किंग्स की टीम ने अपने दो खिलाड़ियों को कुल 18 करोड़ की रकम में रिटेन कर लिया है। जिसके बाद पंजाब की जेब में अब 74 करोड़ की बड़ी रकम बची है। पंजाब ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। अब ऑक्शन में वह अपने कप्तान की भी तलाश करेगी।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Read My Articles