. इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं बालों को तेजी से बढ़ाएं
कौन नहीं चाहता घने, मुलायम, काले बाल। बालों से ही तो आपका स्टाइल स्टेटमेंट बनता है। हेयर स्टाइल उसकी सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन लाइफस्टाइल के कारण बालों की समस्या से कोई भी अछूता नहीं है। बालों की समस्या के लिए हमारी जीवनशैली काफी हद तक जिम्मेदार होती है। आमतौर पर हर महीने बालों की लंबाई लगभग 1.25 सेमी बढ़ती है। लेकिन अगर आपके बाल नहीं बढ़ते हैं तो यहां दिये प्राकृतिक तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।
*आंवला*
बालों के लिए आंवले को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसका सेवन करें या फिर इसे बालों में लगायें। आंवले में कैरोटिनायड जैसे पोषक तत्वों की मौजूदगी बालों के बढ़ने में सहायक होती हैं। अगर आपके बाल काले नहीं है तो आंवला और रीठा का पाउडर लगाएं, बाल काले हो जाएंगे। आंवला के जूस को सप्ताह में एक बार बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।
*मसाज*
बालों में तेल मसाज बालों को लंबा करने का सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय है। मसाज करने से पहले तेल को हल्का सा गर्म कर इससे बालों में मसाज करें। मसाज करने से सिर की त्वचा में रक्त संचार सुधरता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है। इसके साथ ही इससे बाल मजबूत और घने होते हैं। इसके लिए सरसों और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके नहाने से पहले सिर पर मालिश करें, आधे घंटे तक तेल को लगा रहने दें और बाद में धो लें। सप्ताह में एक बार ऑयल मसाज जरूर करें।
*एलोवेरा और शहद*
त्वचा के साथ-साथ ऐलोवेरा बालों के लिए वरदान है। एलोवेरा में विटामिन, सेलेनियम और दूसरे कई प्रकार के पौष्टिक तत्व बालों के सबसे बड़े दुश्मन डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते है जिससे बाल स्वस्थ, मजबूत और लंबे होते हैं। स्कैल्प पर एलोवेरा जैल को लगाकर रात भर छोड़ दें। अगली सुबह सिर को अच्छी तरह से धो लें। या एलोवेरा जैल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर, इसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
*मेंहदी*
मेंहदी बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर है। मेंहदी का पैक लगाने से बाल मजबूत और घने बनते हैं। मेंहदी बालों को जड़़ से मजबूत और घना बनाती है। एक कप मेंहदी पाउडर में आधा कप दही को अच्छे से मिलाकर इसे करीब दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। सूख जाने पर इसे धो लें।
*आलू का रस*
आलू सबका मनपसंद भोजन होने के साथ बालों को तेजी से बढ़ाने में भी मदद करता है। हालांकि इसकी जानकारी लोगों को बहुत कम है। नहाने से पहले स्कैल्प पर आलू का रस लगाकर, 15 मिनट बाद धो लें। आलू में पाया जाने वाला विटामिन आपके बालों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद करता है।
*शिकाकाई*
शिकाकाई और आंवले के पानी से बालों को धोने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसके लिए शिकाकाई और सूखे आंवले को 25-25 ग्राम लेकर थोड़ा-सा कूटकर इसके टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को 500 ग्राम पानी में रात को डालकर भिगो दें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे सिर की मालिश करें। 10-20 मिनट बाद नहा लें। इस तरह शिकाकाई और आंवलों के पानी से सिर को धोकर और बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगाने से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
*मेथी*
मेथी का अधिक सेवन बालों की सेहत के लिए उत्तम माना जाता है। साथ ही मेथी के बीजों का चूर्ण बना लें। फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर पर लेप करके आधे घंटे के लिए छोड़ने के बाद धो लें। ऐसा करने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं और बालों में डेंड्रफ खत्म हो जाती हैं। ऐसा सप्ताह में कम से कम दो बार अवश्य किया जाना चाहिए।
*ककड़ी*
ककड़ी में सिलिकन और सल्फर की अधिक मात्रा के कारण इसके इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसके लिए ककड़ी के रस से बालों को धोएं। या फिर ककड़ी, गाजर और पालक सबको मिलाकर रस पीने से बाल बढ़ते हैं।
*गुड़हल*
गुड़हल के फूलों में आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, राइबोफ्लोबिन, थियामिन, नियासिन व विटामिन सी पाया जाता है। गुड़हल के ताजे फूलों के रस में जैतून का तेल बराबर मिलाकर आग पर पकायें, जब पानी बिल्कुल सूख जाये तो इसे शीशी में भरकर रख लें। रोजाना नहाने के बाद इसे बालों की जड़ों में अच्छे से मलकर लगाना चाहिए। इससे बाल चमकीले होकर लंबे हो जाते हैं।
*नींबू का रस*
नींबू का रस भी सिर की खाल के पीएच को संतुलित करता है और बालों के विकास में बढ़ावा देता है। इसे उपाय को करने के लिए एक मुठ्ठी बादाम को रातभर पानी में फूलने के लिए छोड़ दें। सुबह बादाम को छील कर पीस लें। अब इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिला कर सिर में अच्छे से मसाज करें। फिर इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इसे अच्छे से धो लें।
*कोकोनट मिल्क*
एक ब्रश से अपने सर पर कोकोनट मिल्क लगाएं, और सर पर एक टॉवेल बांधकर करीब 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर टॉवेल हटाएं और बालों को ठन्डे पानी से धो दें। बाद में शैम्पू कर लें, इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार आजमाने से थोड़े ही दिनों में आपके बाल गिरना रुक जाएंगे। पर याद रहे, सर पर कोकोनट वाटर नहीं कोकोनट मिल्क लगाना है। जो नारियल को घिसने के बाद उसे निचोड़ने से निकलता है।
*बीटरूट*
बीटरूट यानी चुकंदर के पत्ते, सबसे पहले Beet के थोड़े से पत्ते पानी में इतनी देर उबालें कि पानी आधा रह जाए। उबले हुए पत्तों को मेहंदी की पत्तियों के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से सर पर अच्छी तरह मालिश करें और 20 मिनट बाद सर धो डालें। हफ्ते में तीन बार ये नुस्खा आजमाएं और हेल्दी बाल पाएं।
*ग्रीन टी*
गर्म पानी में ग्रीन टी के दो बैग डालें। पानी ठंडा हो जाने पर टी बैग निकाल लें और उस पानी को पूरे सर पर मलें। हफ्ते में दो बार इसे शैम्पू के बाद कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।इससे बालों को मजबूती भी मिलेगी और चमक भी आएगी।
*लहसुन*
रोज खाने में लहसुन की 4 से 5 कलियां खाने से बाल घने होते हैं। लहसुन का रस निकालकर सिर में लगाने से बाल उगने भी लगते हैं।
*सीताफल*
सीताफल ऎसा फल है जो कई तरह से शरीर को पोषण देता है। सीताफल को खाने से भी आपके बाल कुछ दिनों में घने हो जाते हैं। सीताफल के बीज और बेर के बीज के पत्ते बराबर मात्रा में लेकर पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं।फल का स्वाद जैसा मन खुश कर देता है पत्ता वैसे ही बालों को खुश कर देगा।
*मूली*
मूली हम सलाद के लिए खाते है। पर ध्यान रहे मूली बेहद फायदा करती है खासकर पेट और आपके बालो को घना बनाने के लिए। आधी से 1 मूली रोजाना दोपहर में खाना-खाने के बाद, कालीमिर्च के साथ नमक लगाकर खाने से बालों का रंग साफ होता है और बाल लंबे भी हो जाते हैं। इसका प्रयोग 3-4 महीने तक लगातार करें
*डैंड्रफ की समस्या* काफी सामान्य और दुखदाई है जो ज्यादातर लोगों को रहती है। सर्दियों में यह प्रॉबल्म बहुत से लोगों को होती है। डैंड्रफ के कारण स्कैल्प ड्राई, सेबोर्रिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस, एक्जिमा, फंगस जैसी कई प्रॉबल्म का सामना करना पड़ता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तेल, शैंपू या अन्य कई ट्रीटमेंट का सहारा लेते है, जिनका कोई सफल परिणाम निकल कर सामने नहीं आता। अगर आप चाहें तो अपने घर में मौजूद साधारण चीजों को इस्तेमाल करके डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते है। यह आपके लिए काफी सेफ नुस्खे। इसके इस्तेमाल से किसी भी प्रकार का साइड-इफैक्ट नहीं होता। आज हम आपको कुछ होममेड टिप्स बताएंगे, जिनको इस्तेमाल करके आप नैचुरली डैंड्रफ से निजात पा सकते है।
*dandruff का जड़ से सफाया करता है सिर्फ एक जादुई नुस्खा*
बालों में रूसी की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। इससे सिर की त्वचा रूखी हो जाती है और खुजली होने लगती है। बालों की सही तरह से सफाई न रखना, हार्मोन अंसतुलन और गलत खान-पान की वजह से डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। इससे लोगों को कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में एस्प्रिन दवा जोकि खून पतला करने के लिए खाई जाती है इसका इस्तेमाल करके डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए कैसे इसे यूज किया जाए।
*सामग्री*
2 एस्प्रिन टैबलेट्स
1 नैपकिन
1 चम्मच
शैंपू
1 कटोरी
1 कप सेब का सिरका
इस्तेमाल करने का तरीका
1.सबसे पहले एस्प्रिन टैबलेट्स को नैपकिन में लपेट कर चम्मच से अच्छी तरह पीस लें।
2. कटोरी में 1 ढक्कन शैंपू डालें और पीसी हुई एस्प्रिन पाउडर को शैंपू में डालकर अच्छे से मिलाएं। लंबे बालों के लिए शैंपू की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।
3. अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि एस्प्रिन में मौजूद सैलिसिलिकल एसिड स्कैल्प में अच्छी तरह मिल जाए।
4.अब बालों को धो लें और एक बार दोबारा इस मिश्रण को बालों में लगाएं। जब शैंपू बालों में से अच्छी तरह निकल जाए तो एक मग पानी में आधा कप सेब का सिरका मिलाकर बालों में डालें। इससे सिर में से दवा की दुर्गंध नहीं आएगी। हफ्ते में 2 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से बहुत जल्दी डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
*अन्य उपाय*
*1. एप्पल साइडर विनेगर*
स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाएं। फिर इसे बालों के स्कैल्प पर स्प्रे करें और तौलिए से अपने सिर को 15 मिनट तक ढककर रखें। बाद में माइल्ड शैंपू और पानी के साथ धो दें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार ट्राई करें।
*2. नारियल तेल*
थोड़ा सा नारियल तेल गर्म करके स्कैल्प की मसाज करें। इसे एक घंटे तक ऐसे ही लगाकर रखें और बाद में धो दें। इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें।
*3. कच्चा शहद*
1 बड़े चम्मच शहद में 2/3 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। बालों और स्कैल्प पर उंगलियों की मदद से लगाएं। फिर टॉवल की मदद से साफ कर लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार जरूर इस्तेमाल करें।
*4. लहसुन*
लहसुन की कुछ कलियों को क्रश करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें। फिर इस मिक्सचर से स्कैल्प पर मसाज करें और 15 मिनट बाद धो दें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
*5. एलोवेरा*
एलोवेरा पत्ते से स्कूप की मदद से जेल निकालें। फिर इससे स्कैल्प पर मसाज करें। 1 घंटे बाद धो दें। फिर अपने बालों को माइल्ड शैंपू और पानी की मदद से धो दें।
*नींबू*
रूसी की समस्या होने पर नींबू का इस्तेमाल करें। बालों को गीले करके नींबू को स्कैल्प पर लगाएं और तकरीबन 5 मिनट तक एेसे ही रहने हे दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। हफ्ते में सिर्फ 2 बार स्कैल्प पर नींबू लगाने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
*मेथी*
मेथी में अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका पैक लगाने या इसका सेवन करने से बाल हैल्दी बनते हैं। अगर आपके बालों में रूसी है तो मेथी को पिसकर इसका पैक बनाकर लगाएं। इससे ना सिर्फ रूसी दूर होंगी बल्कि बाल अच्छे से कंडिशनिंग भी हो जाएंगे।
*बेकिंग सोडा*
1 चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। इसको कम से कम 3 मिनट तक एेसे ही रहने दे। बेकिंग सोडे का पेस्ट लगाने से बालों की गंदगी साफ होगी। हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं।
*नीम*
नीम रूसी को जड़ से खत्म करती है। आधा कम पानी में 4 पत्तियां नीम की मिलाकर लगाएं। आधे घंटे के बाद सिर को शैंपू से धो लें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
*बाल के रोग*
*🔆सिर में रूसी (Dandruff) होने परः*
🔅पहला प्रयोगः 250 ग्राम छाछ में 10 ग्राम गुड़ डालकर सिर धोने से अथवा नींबू का रस लगाकर सिर धोने से रूसी दूर होती है।
🔅दूसरा प्रयोगः आधी कटोरी दही में दो चम्मच बेसन मिलाकर बालों की जड़ में लेप करें। 20 मिनट बाद सिर धो लें। रूसी दूर होकर बाल चमक उठेंगे।
*🔆बाल झड़ने पर*
🔅प्रथम प्रयोगः मुलहठी के चूर्ण को भांगरे के रस में पीसकर लेप करने से अथवा सुखाये हुए आँवलों के चूर्ण को नींबू के रस में मिलाकर लेप करने से बाल झड़ना बंद होकर बाल काले होते हैं।
*🔅दूसरा प्रयोगः आवश्यकता से अधिक भावनात्मक दबाव के कारण बाल अधिक गिरते हैं। महिलाओं में एस्ट्रोजन हारमोन की कमी के कारण बाल अधिक गिरते हैं। भोजन में लौह तत्व व आयोडीन की कमी से भी बाल असमय गिरते हैं।*
*✅🔅दही में सभी तत्त्व होते हैं जिनकी बालों को आवश्यकता रहती है। एक कप दही में पिसी हुई 8-10 काली मिर्च मिलाकर सिर धोने से सफाई अच्छी होती है। बाल मुलायम व काले रहते हैं एवं गिरने बन्द हो जाते हैं। कम-से-कम सप्ताह में एक बार इसी तरह बाल धोयें।*
*🔆गंजापन*
🔅पहला प्रयोगः गुंजा, हाथीदाँत की राख और रसवंती प्रत्येक 2 से 10 ग्राम का लेप करने से जिस जगह के बाल निकले होंगे वहाँ वापस उग जायेंगे।
🔅दूसरा प्रयोगः दही एवं नमक समान मात्रा में मिलाकर जहाँ-जहाँ गंजापन आ गया हो वहाँ रोज रात्रि को चार-पाँच मिनट मालिश करने से लाभ होता है।
*🔆बाल सफेद होने पर*
🔅पहला प्रयोगः निबौली का तेल दो महीने तक लगाने एवं नाक में डालने से अथवा तुलसीके 10 से 20 ग्राम पत्तों के साथ उतने ही सूखे आँवले को पीसकर नींबू के रस में मिलाकर लगाने से बाल काले होते हैं।
🔅दूसरा प्रयोगः लोहभस्म, भांगरा, त्रिफला एवं काली मिट्टी – इन सबको एक महीने तक गन्ने के रस में रखकर लेप करने से, रोज रात्रि को बालों में गाय का घी लगाकर पैर के तलुए में गाय का घी काँसे की कटोरी से थोड़ी देर घिसने से तथा हाथ की आठों उँगलियों के नाखूनों को परस्पर एक-दूसरे से दो-तीन मिनट घिसने से सफेद बाल काले होते हैं।
🔅तीसरा प्रयोगः अल्पायु में सफेद बालों के लिए हाथी दाँत, आँवला एवं भृंगराज का तेल बनाकर सिर में डालें। घी गरम करके उसकी कुछ बूँदें नाक में टपकायें तथा दिन में दो बार त्रिफलाचूर्ण यष्टिचूर्ण के साथ लें। भोजन के बाद एक गिलास कुनकुने पानी में एक चम्मच घी डालकर पीयें तथा सर्वांगासन व जलनेति करें।
*🔆बाल बढ़ाने के लिए*
🔅पहला प्रयोगः स्नान के समय तिल के पत्तों का रस लगाने से, मुलहठी, आँवला या भृंगराज का तेल लगाने से, करेले की जड़ अथवा मेथी को पानी में घिसकर लगाने से,निबौली का तेल लगाने से बाल बढ़ते हैं।
🔅दूसरा प्रयोगः बड़ की पुरानी जटाओं को नींबू के रस में घिसकर अच्छे से लेप करें। आधे घण्टे पश्चात् बाल धो डालें। फिर नारियल का तेल लगायें। ऐसा तीन दिन करने से बालों का झड़ना बंद होता है। बाल लंबे, काले तथा मजबूत होते हैं।
*🔆सिर में जूँ एवं लीख*
🔅पहला प्रयोगः निबौली, सरसों अथवा माजूफल का तेल लगाने से अथवा अरीठे का फेन लगाने से जूँ और लीखें मर जाती हैं।
🔅दूसरा प्रयोगः तुलसी के पत्ते पीसकर सिर पर लगा लें। तदुपरांत सिर पर कपड़ा बाँध लें। सारी जुएँ मरकर कपड़े से चिपक जाएँगी। दो-तीन बार लगाने से ही सारी जुएँ साफ हो जायेंगी।
*🔆बालों की मुलायमता*
गोमूत्र सिर में लगाकर थोड़ी देर पश्चात् धो डालने से तथा सरसों के तेल की मालिश करने से बाल मुलायम होते हैं।
You must be logged in to post a comment.